आधार से ठगी का डर खत्म, नए Aadhaar ऐप में एक टैप से बायोमैट्रिक लॉक, जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App Biometric Feature: आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDAI ने हाल ही में एक नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाया गया है।
Aadhaar-related fraud is over new Aadhaar app allows you to lock your biometrics with a single tap
Aadhaar App Scam Safety (Source. Freepik)
Published on
Updated on

How To Lock Aadhaar Biometric: आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDAI ने हाल ही में एक नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाया गया है। नए ऐप का मकसद आम लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं बिना झंझट और बिना आधार केंद्र जाए उपलब्ध कराना है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है एक टैप में बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक करने की सुविधा, जिससे आधार के मिसयूज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। अगर आपने अभी तक यह ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो इसे Google Play Store या Apple App Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

एक टैप में ऐसे करें आधार बायोमैट्रिक लॉक

नए Aadhaar ऐप में बायोमैट्रिक लॉक करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे पहले अपने मोबाइल में नया Aadhaar ऐप इंस्टॉल करें

  • ऐप खोलकर आधार नंबर से लॉग-इन करें
  • लॉग-इन के बाद नीचे दिए गए Services ऑप्शन पर टैप करें
  • यहां आपको Address Update, Mobile Update के साथ Biometric Lock का विकल्प मिलेगा
  • अगर बायोमैट्रिक लॉक इनेबल नहीं है, तो उस पर एक टैप करें
  • अनलॉक करने के लिए भी इसी ऑप्शन पर जाकर टैप करना होगा

इस तरह आप कुछ सेकंड में अपने आधार कार्ड के बायोमैट्रिक को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

SIM बाइंडिंग से और ज्यादा सुरक्षा

UIDAI ने नए Aadhaar ऐप को और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें SIM Binding फीचर दिया है। इसका मतलब यह है कि ऐप में लॉग-इन करते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम उसी फोन में होना जरूरी है। इससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

एक ऐप, पूरे परिवार का आधार

इस नए Aadhaar ऐप की एक और बड़ी सुविधा यह है कि इसमें आप अपने आधार प्रोफाइल के साथ 5 अन्य प्रोफाइल भी जोड़ सकते हैं। यानी एक ही मोबाइल नंबर से आप अपने परिवार के 5 सदस्यों के आधार नंबर लिंक कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है, जहां सभी सदस्य डिजिटल काम के लिए एक ही फोन पर निर्भर रहते हैं।

घर बैठे मिलेंगी ये अहम सुविधाएं

नए Aadhaar ऐप के जरिए अब कई काम घर बैठे हो जाएंगे:

  • मोबाइल नंबर खुद से अपडेट कर पाएंगे
  • आधार कार्ड का पता (Address) बदल सकेंगे
  • बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा
  • QR बेस्ड आधार वेरिफिकेशन
  • जरूरत के मुताबिक Selective Detail Sharing
  • आधार की Authentication History चेक करने का ऑप्शन

क्यों जरूरी है नया Aadhaar ऐप?

आज के समय में आधार से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में UIDAI का यह नया Aadhaar ऐप आम लोगों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बन सकता है। एक टैप में बायोमैट्रिक लॉक की सुविधा से आपका आधार अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com