-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- If Your Gmail Gets Hacked Your Entire Digital Life Is At Risk Heres Hackers Can Acess
सावधान! Gmail हैक होते ही आपकी हर लोकेशन, फोटो और बैंक डिटेल हो जाएगी लीक
- Written By: सिमरन सिंह
Cyber Fraud Digital Privacy: Gmail सिर्फ एक ईमेल आईडी नहीं, बल्कि आपकी पूरी डिजिटल पहचान बन चुका है। इससे न केवल आपके ईमेल्स जुड़े होते हैं बल्कि कई और भी चीजे जोड़ी हुई है।

कैसे हो सकता है आपका Email सुरक्षित। (सौ. Freepik)
Gmail Hacking Online Security: आज के समय में Gmail सिर्फ एक ईमेल आईडी नहीं, बल्कि आपकी पूरी डिजिटल पहचान बन चुका है। इससे न केवल आपके ईमेल्स जुड़े होते हैं, बल्कि आपकी लोकेशन, फोटो, गूगल ड्राइव फाइलें, कॉल हिस्ट्री और ऑनलाइन शॉपिंग की डिटेल्स तक इससे एक्सेस हो सकती हैं। अगर किसी हैकर के हाथ आपका Gmail अकाउंट लग जाए, तो आपकी पूरी डिजिटल लाइफ उसकी स्क्रीन पर खुली किताब बन जाती है। आइए जानें कि ऐसा होने पर आपकी कौन-कौन सी जानकारियां खतरे में पड़ सकती हैं और आप खुद को कैसे बचा सकते हैं।
लोकेशन ट्रैकिंग: हर कदम की जानकारी है खतरे में
Google Maps आपकी लोकेशन हिस्ट्री लगातार सेव करता रहता है। अगर कोई आपके Gmail में लॉगिन कर लेता है, तो वह आपकी सालों पुरानी यात्रा हिस्ट्री देख सकता है। इसमें यह भी शामिल होता है कि आप कब, कहां और कितनी देर तक रहे। यह डेटा Google Location Timeline में सेव रहता है, जिससे कोई भी आपकी दिनभर की गतिविधियां और मूवमेंट पैटर्न समझ सकता है जो आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
Google Photos और Drive फाइलें: निजी डेटा का रिसाव
Gmail अकाउंट से जुड़े Google Photos और Google Drive में आपकी कई महत्वपूर्ण और निजी फाइलें होती हैं। हैकर इन फोल्डर्स को एक्सेस करके आपकी पर्सनल फोटो, डॉक्युमेंट्स या ऑफिस फाइल्स डाउनलोड और शेयर कर सकता है। कई मामलों में इसी डेटा का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और फ्रॉड के लिए किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
भंडारा पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 3.06 लाख रुपए
अब Google बताएगा आपकी उम्र, लेकिन बिना जन्मतिथि मांगे, Android यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा बदलाव
ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट डिटेल्स: वित्तीय जानकारी पर नजर
आपका Gmail कई पेमेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Google Pay, Flipkart, Amazon आदि से जुड़ा होता है। हैक होने पर कोई व्यक्ति आपके पर्चेज हिस्ट्री, कार्ड डिटेल्स, इनवॉइस और पेमेंट रसीदें देख सकता है। इससे वह आपके खर्च करने की आदतों और वित्तीय लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड हासिल कर सकता है।
कॉल, चैट्स और ऐप एक्सेस: Android यूज़र्स के लिए बड़ा रिस्क
अगर आप Android यूज़र हैं, तो आपका Google अकाउंट आपके फोन से सिंक रहता है। ऐसे में हैकर को आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, कॉल लॉग, ऐप परमिशन और थर्ड-पार्टी ऐप एक्सेस तक पहुंच मिल सकती है। Gmail से जुड़े ऐप्स के जरिए वह आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स में भी लॉगिन कर सकता है। यानी एक अकाउंट हैक होने पर कई प्लेटफॉर्म्स खतरे में आ सकते हैं।
ये भी पढ़े: डिजिटल सुरक्षा का कवच, इन 5 असरदार तरीकों से बचाएं अपनी ऑनलाइन पहचान
Gmail हैकिंग से ऐसे बचें
- हमेशा 2-Step Verification ऑन रखें ताकि कोई लॉगिन से पहले OTP या वेरिफिकेशन मांगे।
- किसी भी अनजान लिंक या ईमेल अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
- पासवर्ड को मजबूत, यूनिक और समय-समय पर अपडेट करें।
- अपने Gmail की Recent Security Activity नियमित रूप से चेक करते रहें।
ध्यान देंने वाली बात
आपका Gmail आपके डिजिटल जीवन की चाबी है। थोड़ी सी सावधानी और सुरक्षा उपाय अपनाकर आप न केवल अपने डेटा को बचा सकते हैं, बल्कि हैकर्स से एक कदम आगे भी रह सकते हैं।
If your gmail gets hacked your entire digital life is at risk heres hackers can acess
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMKajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMEV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Aug 05, 2026 | 06:00 AMFire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














