Google पर आपकी ये डिटेल्स होती हैं सेव, इस तरीके से करें चेक

इससे आप पता लगा पाएंगे कि गूगल अकाउंट से आपके कौन से अकाउंट्स अटैच हैं और उनमें क्या चीज सेव है। इसके अंदर आप कई सारी जानकारी को फॉलो अप कर पाएंगे जो आपके लिए मददगार होगी।
Google
Google में कौन सा डाटा सेव होता है। (सौ. Freeepik)a
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. अगर आपके फोन में गूगल है और आप ये जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में कौन-कौन सी डिटेल्स शो की गई हैं, तो आपके लिए कुछ ट्रिक्स काम करेंगी। इससे आप पता लगा पाएंगे कि गूगल अकाउंट से आपके कौन से अकाउंट्स अटैच हैं और उनमें क्या चीज सेव है। इसके अंदर आप कई सारी जानकारी को फॉलो अप कर पाएंगे जो आपके लिए मददगार होगी।

फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • सबसे पहले आपको गूगल क्रोम पर जाना है और अपनी प्रोफाइल शो पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद गूगल अकाउंट पर जाएं, यहां पर आपको मैनेज गूगल अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद डेटा एंड प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और आपके यहां पर एप्स एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन दिया जाएगा।
  • इसी के ठीक नीचे कंटेंट स्विफ्ट फॉर्म गूगल सर्विस लिखा होगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना है और आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी जो हाल ही में गूगल सर्विस यूज कर रहा है।

कैसे करें गूगल सर्च हिस्ट्री को परमानेंटली डिलीट?

  • सबसे पहले आपको फोन में सेटिंग पर क्लिक करना है और उसके बाद गूगल ऑप्शन पर जाना है।
  • गूगल ऑप्शन पर आपको मैनेज गूगल अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद डेटा एंड प्राइवेसी क्षेत्र में वेब एंड ऐप एक्टिविटी ऑप्शन पर जाकर माय एक्टिविटी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • माय एक्टिविटी पर क्लिक करने के बाद आपको सामने सब कुछ आ जाएगा जो गूगल सर्च पर दिखता है।
  • डिलीट करने के लिए फिल्टर बाय डेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बीच घंटे, दिन, ऑल टाइम और कस्टम रेंज ऑप्शन पर आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • अगर आप पूरी हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं तो ऑल टाइम ऑप्शन पर क्लिक करें और डिलीट पर क्लिक करें जिससे पूरी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com