इस तरह से Google ड्राइव पर अपलोड कर सकते है फोटो, इस आसान तरीके से होगा काम

फोटो और वीडियो को सेव करके रखना परेशानी का कारण बन जाता है। आपको डेटा ड्राइव पर अपलोड करने के लिए डिवाइस में स्टोरेज भी बरकरार रहेगी।
Google Drive steps
Google Drive पर फोटो और वीडियो को रख कर आप अपने फोन में ज्यादा सप्रेस बन जाएगी। (सौ. Google)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. आजकल के जमाने में फोन का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है और फोन में स्टोरेज का इश्यू भी लोगों को देखना पड़ता है। फोटो और वीडियो बनाना तो यूजर्स को काफी पसंद है लेकिन उन्हें सेव करके रखना उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर हम आपको डेटा ड्राइव पर अपलोड करने के बारे में बताएं, जिससे आपके डिवाइस में स्टोरेज भी बरकरार रहेगी और आपका डेटा भी हमेशा सुरक्षित रहेगा, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है?

डेस्कटॉप में गूगल ड्राइव पर करें फाइल अपलोड

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में drive.google.com पर जाना है और डेस्कटॉप में फाइल अपलोड करनी है। आप चाहे तो पर्सनल या शेयर किए गए फॉर्मेट में भी सपोर्ट कर सकते हैं।
  • drive.google.com की वेबसाइट पर जाकर लेफ्ट कॉर्नर में न्यू का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें, इसके बाद फाइल अपलोड या फोल्डर अपलोड करना शुरू करें।
  • जो भी फाइल या फोल्डर सेलेक्ट करें, अगर आप उसे उसी के नाम पर अपलोड करना चाहते हैं, तो गूगल ड्राइव पर फाइल को गूगल ड्राइव फाइन के रिवीजन में अपलोड करें।

एंड्रॉयड में ड्राइव पर अपलोड

इसके साथ ही आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी गूगल डिस्क एप्लीकेशन ओपन करके ऐड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपनी फाइल्स को अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप माय ड्राइव में जाकर उन्हें देख भी सकते हैं।

आईफोन और आईपैड में गूगल ड्राइव

आईफोन और आईपैड पर गूगल ड्राइव फोटोज, वीडियोज और फाइल अपलोड करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको बस अपने डिवाइस में गूगल ड्राइव ओपन करना है और ऐड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अपलोड पर जाएं और फाइल सेलेक्ट करके अपलोड कर दें। फोटो या वीडियो अपलोड करना चाहते हैं तो फोटो या वीडियो ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com