1500 रुपये से कम में नए ईयरबड्स लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी और ANC जैसे फीचर्स से लैस GoBoult Tenet Pro

GoBoult Tenet Pro ANC Earbuds: GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनमें 32dB ANC, 75 घंटे तक की बैटरी, गेमिंग मोड और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं। शुरुआती कीमत 1,499 रुपये है।
goboult tenet pro earbuds price in india 32db anc 75 hours battery features
Goboult ANC Eatbuds (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Best ANC Earbuds Under Rs 1500 In India: अगर आपका बजट 1,500 रुपये के आसपास है और आप ऐसे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं जिनमें Active Noise Cancellation (ANC), लंबी बैटरी और गेमिंग जैसे फीचर्स मिलें, तो GoBoult ने आपके लिए नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने भारत में GoBoult Tenet Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो 32dB ANC, 75 घंटे तक की बैटरी लाइफ और क्वाड माइक्रोफोन सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

लॉन्च ऑफर में 1,499 रुपये में खरीदने का मौका

GoBoult Tenet Pro की असली कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स फ्रॉस्ट व्हाइट, क्रिमसन रेड और ऑलिव ग्रीन तीन रंगों में उपलब्ध हैं। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon और Myntra से भी खरीदा जा सकता है।

32dB ANC के साथ मिलेगा बेहतर ऑडियो अनुभव

GoBoult Tenet Pro में 32dB Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है, जो आसपास के शोर को कम करके बेहतर म्यूजिक और कॉलिंग अनुभव देने में मदद करता है। कॉलिंग के दौरान आवाज साफ रखने के लिए इनमें चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो Environmental Noise Cancellation (ENC) तकनीक के साथ काम करते हैं।

75 घंटे तक की बैटरी का दावा

कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ GoBoult Tenet Pro कुल 75 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। ईयरबड्स में USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि कंपनी ने बैटरी क्षमता और चार्जिंग समय की जानकारी साझा नहीं की है।

13mm ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट

बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इन ईयरबड्स में 13mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। साथ ही AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 और Dual Device Connectivity की सुविधा दी गई है, जिससे एक साथ दो डिवाइस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। ये Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करते हैं।

गेमिंग और AI फीचर्स भी मौजूद

GoBoult Tenet Pro में 45ms Low Latency Gaming Mode दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो में कम देरी होती है। इसके अलावा यूजर्स को AI Voice Assistant और GoBoult AmpApp का सपोर्ट भी मिलता है। ऐप के जरिए कस्टम EQ, अलग-अलग साउंड प्रीसेट और अन्य ऑडियो सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है।

डिजाइन और बिल्ड पर भी दिया गया खास ध्यान

कंपनी ने इन ईयरबड्स में नया Orbit Capsule Design और FrostView Shell दिया है। बेहतर फिट के लिए LiDAR-Mapped Ergonomic Design, Vacuum Lock Earshell और Elliptical Ear Tips का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा GoBoult Tenet Pro को IPX5 Splash Resistance रेटिंग मिली है, जिससे हल्की बारिश या पसीने के दौरान भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या ये आपके लिए सही विकल्प हैं?

अगर आप 1,500 रुपये के बजट में ऐसे वायरलेस ईयरबड्स चाहते हैं जिनमें ANC, लंबी बैटरी, गेमिंग मोड, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलें, तो GoBoult Tenet Pro एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कम कीमत में मिलने के कारण यह बजट सेगमेंट में कई लोकप्रिय ईयरबड्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com