कान से बार-बार गिरते हैं AirPods? जानें क्या है पहनने का सही तरीका, साउंड भी होगा जबरदस्त

Wireless Earbuds लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन उनका बार बार कान से निकलना लोगों को परेशान करता है, ऐसे में इस आसान तरिके से काम आसान हो सकता है।
AirPods keep falling out of your ears Learn the correct way to wear them
Earbuds (Source. Design)
Published on
Updated on

Wearing AirPods Upside Down: आजकल वायरलेस ईयरबड्स लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। जिम, कॉलेज, ऑफिस या सफर हर जगह लोग कानों में छोटे-छोटे ईयरबड्स लगाए नजर आते हैं। खासकर Apple AirPods का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है।

लेकिन इन दिनों टेक दुनिया में एक दिलचस्प बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अगर AirPods को सामान्य तरीके से नहीं बल्कि उल्टा पहन लिया जाए, तो म्यूजिक सुनने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ट्रिक

हाल ही में इंटरनेट पर एक अनोखी ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है। इस ट्रिक के मुताबिक Apple and Android AirPods को कान में उल्टी दिशा में लगाना कई लोगों के लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा करने से ईयरबड्स कान में ज्यादा मजबूती से फिट हो जाते हैं। इससे वे बार-बार गिरते नहीं और लंबे समय तक आराम से लगे रहते हैं। इसी वजह से यह तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

उल्टा पहनने से क्यों बेहतर हो सकती है फिटिंग

इस ट्रिक के पीछे एक दिलचस्प तर्क दिया जा रहा है। दरअसल AirPods का एक हिस्सा थोड़ा भारी होता है। अगर उसे कान के अंदर नीचे की ओर यानी उल्टी दिशा में सेट किया जाए, तो वह कान की बनावट के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से फिट हो सकता है। कई यूजर्स का अनुभव है कि ऐसा करने से ईयरबड्स ज्यादा गहराई से बैठ जाते हैं। इससे न सिर्फ गिरने की समस्या कम होती है बल्कि बाहरी आवाज भी कुछ हद तक कम सुनाई देती है। नतीजा म्यूजिक ज्यादा साफ और बेहतर सुनाई देता है।

लंबे समय तक इस्तेमाल में भी मिलता है आराम

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि अगर आप घंटों तक म्यूजिक सुनते हैं या पॉडकास्ट सुनने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उल्टा पहनने का तरीका ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकता है। हालांकि यह अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है, क्योंकि हर किसी के कानों की बनावट अलग होती है।

हर इंसान के कान अलग होते हैं

जैसे हर व्यक्ति के फोन के फिंगरप्रिंट अलग होते हैं, वैसे ही कानों का आकार भी अलग-अलग होता है। यही वजह है कि जो ईयरबड्स किसी एक व्यक्ति के लिए परफेक्ट फिट होते हैं, वही दूसरे के कान से आसानी से गिर सकते हैं। इसलिए कई लोग अपने आराम के हिसाब से अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

मजाक से शुरू हुआ और बन गया ट्रेंड

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में कई लोगों ने इस ट्रिक को सिर्फ मजाक में ट्राई किया था। एक छात्रा ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि उसने मजाक-मजाक में AirPods उल्टे पहनकर देखे थे, लेकिन उसे यह तरीका सामान्य तरीके से पहनने से ज्यादा आरामदायक लगा। अब कई यूजर्स इसे नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या आपको भी यह ट्रिक आजमानी चाहिए?

AirPods को उल्टा पहनना देखने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है। लेकिन अगर आपके ईयरबड्स बार-बार कान से गिर जाते हैं या आपको उनकी फिटिंग सही नहीं लगती, तो इस ट्रिक को एक बार आजमाया जा सकता है। आखिरकार टेक्नोलॉजी का असली फायदा तभी है जब वह आपके लिए सबसे ज्यादा आरामदायक और उपयोगी साबित हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com