-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Sony Linkbuds Clip Launched Earbuds That Sit Outside The Ear
कान के अंदर नहीं, बाहर लगेंगे Sony के Earbuds, 37 घंटे की बैटरी और AI Calling के साथ लॉन्च हुए LinkBuds Clip
- Written By: सिमरन सिंह
Sony LinkBuds Clip: अगर लंबे समय तक ईयरबड्स पहनने से आपके कानों में दर्द होने लगता है या फिर गाने सुनते समय आसपास की आवाजें सुनाई नहीं देतीं तो Sony का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए दिलचस्प हो सकता है।

Sony LinkBuds Clip (Source. Sony)
Wireless AI Earbuds: अगर लंबे समय तक ईयरबड्स पहनने से आपके कानों में दर्द होने लगता है या फिर गाने सुनते समय आसपास की आवाजें सुनाई नहीं देतीं तो Sony का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने भारत में Sony LinkBuds Clip लॉन्च किए हैं जो पारंपरिक ईयरबड्स से बिल्कुल अलग डिजाइन के साथ आते हैं। इन इयरफोन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें कान के अंदर नहीं बल्कि कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप की तरह लगाया जाता है। जिससे यूजर संगीत सुनते हुए या कॉल पर बात करते समय भी आसपास की आवाजें आसानी से सुन सकता है। बता दें कि यह फीचर खासतौर पर सड़क पर चलने, ऑफिस में काम करने या यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
3 Listening Modes से मिलेगा अलग अनुभव
Sony LinkBuds Clip के बारे में बताए तो इसमें यूजर्स को तीन खास Listening Modes दिए गए हैं जिन्हें डबल टैप करके आसानी से बदला जा सकता है।
- स्टैंडर्ड मोड: रोजमर्रा के सामान्य इस्तेमाल के लिए।
- वॉइस बूस्ट मोड: भीड़भाड़ या शोर वाली जगहों पर कॉलिंग और पॉडकास्ट सुनने के दौरान आवाज को अधिक स्पष्ट बनाता है।
- साउंड लीकेज रिडक्शन मोड: ऑफिस, लाइब्रेरी या मेट्रो जैसी शांत जगहों पर ऑडियो की आवाज बाहर जाने से रोकता है, जिससे आसपास बैठे लोग परेशान नहीं होते।
इसके अलावा इनमें Sony की DSEE (Digital Sound Enhancement Engine) तकनीक भी दी गई है जो कंप्रेस्ड ऑडियो की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर अधिक प्राकृतिक और स्पष्ट साउंड देने का दावा करती है।
AI Calling, दमदार बैटरी और कई स्मार्ट फीचर्स
बता दें कि कॉलिंग के लिए LinkBuds Clip में डुअल माइक्रोफोन, Bone Conduction Sensor और AI आधारित Noise Reduction System दिया गया है। जिससे बैकग्राउंड शोर कम होता है और आवाज साफ सुनाई देती है। इतना ही नहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ 37 घंटे तक है।
अकेले इयरबड्स 9 घंटे तक चलते हैं जबकि केस अतिरिक्त 28 घंटे का बैकअप देता है। वहीं केवल 3 मिनट की फास्ट चार्जिंग में करीब 1 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस को IPX4 वाटर रेजिस्टेंस, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Sony Sound Connect App, 10-बैंड इक्वलाइजर और Google Gemini सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का फ्री Perplexity Pro AI ऑफर हो रहा खत्म, अब देना पड़ सकता है 17,000 तक का चार्ज, तुरंत करें ये काम
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
क्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Apple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग
कीमत और उपलब्धता
Sony LinkBuds Clip की कीमत पर नजर डाले तो भारत में इसकी कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। वहीं अब इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है और इसे यूजर्स ग्रीन, ग्रेज, ब्लैक और लैवेंडर जैसे चार रंगों में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक इसे Sony के आधिकारिक स्टोर, वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
Sony linkbuds clip launched earbuds that sit outside the ear
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कान के अंदर नहीं, बाहर लगेंगे Sony के Earbuds, 37 घंटे की बैटरी और AI Calling के साथ लॉन्च हुए LinkBuds Clip
Jul 14, 2026 | 06:09 AMBirthday Horoscope: 14 जुलाई को जन्मे जातक क्यों हो सकते हैं खास, जानें जन्मदिन राशिफल
Jul 14, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम
Jul 14, 2026 | 05:55 AMदिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














