Reels बनाने का रखते हैं शौक, Facebook अब करेगा मालामाल, हर क्रिएटर की होगी कमाई

फेसबुक के जरिए कई लोग कमाई करते हैं और अपनी वीडियो और पोस्ट के जरिए लोगों को इनफ्लुएंस भी करते हैं। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि फेसबुक पर कमाई करने के तरीके बदलने वाले हैं। जी हां, अगले साल से ही यह नियम लागू हो जाएंगे। इसके बाद क्रिएटर के लिए पैसे कमाना और भी आसान हो जाएगा।
Facebook earning ways
Facebook पर अब पैसे कमाना आसान होने वाला है (सौ. Facebook shot)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. क्रिएटर का सोशल मीडिया से पैसे कमाना तो सबने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि फेसबुक ने अपने पैसे कमाने के कुछ तरीकों को बदल दिया है। पहले क्रिएटर को तीन अलग-अलग तरीकों से पैसे कमाने पड़ते थे, लेकिन अब इन तीनों तरीकों को एक साथ मिलाने वाला है। इससे क्रिएटर्स को पैसे कमाने में आसानी होगी। पहले क्रिएटर इंस्ट्रीम एड्स, एड्स ऑन रील्स और परफॉर्मेंस से पैसे कमाया करते थे, जिसके लिए उन्हें आवेदन करना होता था, लेकिन अब केवल एक ही बार आपको आवेदन करना होगा।

मेटा ने आवेदन के तरीके में किया बदलाव

मेटा ने पिछले साल ही बताया था कि उन्होंने रील, वीडियो, फोटो और पोस्ट के लिए क्रिएटर को दो बिलियन डॉलर से ज्यादा दिए हैं, लेकिन कंपनी यह कह रही है कि क्रिएटर्स प्लेटफॉर्म पर जितना कमा सकते हैं, उतना भी कमा नहीं पा रहे। उन्होंने सिर्फ एक तिहाई ही मेटा से कमाई की है।

क्या है बदलाव?

बदलाव की बात की जाए तो यह नया तरीका पहले जैसे ही काम करने वाला है। रील, लंबी वीडियो, फोटो और पोस्ट पर जो विज्ञापनों से पैसे मिलते हैं, यह भी पहले जैसा ही होगा, लेकिन मेटा ने कुछ नए टूल्स दिए हैं, जिससे क्रिएटर्स आसानी से आवेदन कर पाएंगे। इसमें अपनी रील्स, वीडियो, फोटो और पोस्ट से कमाई कर सकते हैं। यह देखना होगा कि क्रिएटर वीडियो और पोस्ट से कितना ज्यादा पैसा कमा पाते हैं। पहले हर एक तरीके से पैसा कमाने के लिए अलग-अलग टूल होते थे, लेकिन अब उन्हें एक कर दिया गया है।

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी नए फीचर को अपनाना चाहते हैं, तो हम बता दें कि यह नया तरीका अभी ट्रायल पर है और अगले साल तक इसे सभी के लिए उपलब्ध किया जाएगा। मेटा इस हफ्ते 10 लाख क्रिएटर को इस ट्रायल में शामिल करने वाला है। यह वे क्रिएटर होंगे जो पहले से फेसबुक पर पैसे कमा रहे हैं और आने वाले महीने में मेटा और लोगों को इसमें जोड़ेगा। अगर आप भी इस ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं, तो फेसबुक के पुराने तरीके से पैसे नहीं कमा पाएंगे। अगर आप इस नए तरीके में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन आपको अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है, तो आप फेसबुक के कंटेंट मोनेटाइजेशन पेज पर जाकर अपनी इच्छा बता सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com