- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Census 2026 Process Starts Chhatrapati Sambhajinagar Online Enumeration Update
छत्रपति संभाजीनगर: अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया, नागरिक ऐप से खुद भर सकेंगे जानकारी
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar India Census 2026: देशव्यापी जनगणना के तहत संभाजीनगर में अप्रैल 2026 से ब्लॉक रचना शुरू होगी। 2027 से ऑनलाइन जनगणना में नागरिक ऐप के जरिए स्वयं जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Population Data Collection ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Population Data Collection: छत्रपति संभाजीनगर देश की जनगणना प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होगी व इसके लिए अप्रैल से घर निहाय ब्लॉक रचना शुरू की जाएगी। फरवरी 2027 से सही अर्थों में ऑनलाइन पद्धति से जनगणना शुरू की जाएगी, जिसमें नागरिक जानकारी दे सकेंगे।
जाति निहाय जनगणना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है व उसके लिए स्वतंत्र प्रपत्र का जिक्र किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने दी। राज्य के सभी जिलाधिकारियों की मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में हाल ही में संपन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला में यह जानकारी दी गई।
स्वामी ने कहा कि 1 से 5 मार्च के बीच जनगणना के हिसाब से रिवीजन राउंड होंगे। जनगणना के लिए कर्मी शत प्रतिशत घर जाएंगे ही। नागरिक खुद भी एप के जरिए जानकारी अपलोड कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
जानकारी भरने से पहले एप में कोड आएगा। कोड डिटेक्ट होने के बाद परिवार की जानकारी भरी जा सकेगी, उसमें नागरिकों की बताई गई जानकारी सही मानी जाएगी।
अगले सप्ताह देंगे प्रशिक्षण
स्वामी ने कहा कि जनगणना के लिए लगने वाली प्रश्नावली अब तक बनाई नहीं की गई है। तहसीलदार जनगणना अधिकारी होंगे। मनपा सीमा में ब्लॉक अधिकारियों की नियुक्ति करने व सभी विभागों को अगले सप्ताह में प्रशिक्षण देने की जानकारी भी स्वामी ने दी।
पुलिस सुरक्षा कराएंगे मुहैया
स्वामी ने कहा कि जनगणना करते समय पारदर्शिता व अचूक जानकारी पर जोर दिया जाएगा, हालांकि, उसका इस्तेमाल न्यायालय में नहीं किया जा सकेगा, जनगणना की प्रक्रिया में काम करने वाले अधिकारी, कर्मियों की बैठक व कार्यशाला भी होगी।
जिलाधिकारी ने दावा किया कि कर्मियों को पहचान-पत्र देने के साथ ही पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराए जाने से अनुचित घटना नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में वन भूमि का बड़ा ऑडिट, अन्य विभागों से वसूला जाएगा जमीन का मूल्य; SC के आदेश के बाद शुरू सर्वे
800 आबादी का एक ब्लॉक होगा, 1 ब्लॉक में होंगे 180 घर
जिलाधिकारी स्वामी ने कहा कि शहर की जनगणना की जिम्मेदारी मनपा पर होगी व ग्रामीण की जिम्मेदारी राजस्व विभाग पर होगी, 800 आबादी का एक ब्लॉक होगा व उसमे 180 घर रहेंगे, घर निहाय जानकारी का विश्लेषण करने के बाद अगले कार्यों का अनुमान आएगा। इस कार्य में पटवारी, शिक्षक, ग्रामसेवक आदि कर्मी लगाकर उन्हें टैव व मोबाइल व मानदेय भी दिया जाएगा,
Census 2026 process starts chhatrapati sambhajinagar online enumeration update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













