-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Dodging Invisible Death India Hal Helicopter Gets The Worlds Most Fearless Safety Shield
‘Invisible Death’ को भी चकमा देगा यह हेलीकॉप्टर, HAL को मिला दुनिया को डराने वाला सुरक्षा कवच
- Written By: प्रिया सिंह
HAL Helicopter: HAL ने जर्मन कंपनी के साथ मिलकर ऐसी उन्नत तकनीक हासिल की है, जो खराब मौसम और अंधेरे में भी हेलीकॉप्टर को अदृश्य अवरोधों से बचाकर सुरक्षित उड़ान देने में सक्षम बनाएगी।

सोर्स - सोशल मीडिया
HAL Helicopter Gets World’s Most Fearless Safety Shield: भारत ने दुबई एयर शो 2025 में हेलीकॉप्टर तकनीक के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। एचएएल ने जर्मनी की एक हाई-टेक कंपनी से वह उन्नत तकनीक हासिल कर ली है, जो दुनिया के सिर्फ कुछ देशों के पास है। यह प्रणाली धुंध, अंधेरे, बारिश और धूल में भी हेलीकॉप्टर को खतरे से बचाए रखेगी। इस समझौते से भारत का एयरोस्पेस सेक्टर और सेना दोनों को बड़ी मजबूती मिलने वाली है।
क्या है यह जादुई तकनीक?
दुबई एयर शो 2025 में भारत ने भविष्य का एक ऐसा समझौता किया है, जो आने वाले समय में हेलीकॉप्टर युद्ध, बचाव और आपदा अभियानों के नियम बदल देगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने जर्मनी की एक अत्याधुनिक तकनीक वाली कंपनी के साथ मिलकर एक क्रांतिकारी ‘अवरोध-टकराव रोकथाम प्रणाली’ प्राप्त की है। रक्षा विशेषज्ञ इसे “Future Eye” बता रहे हैं, क्योंकि यह तकनीक धूल, धुंध, घना अंधेरा, धुआं और खराब मौसम में भी हेलीकॉप्टर को अदृश्य अवरोधों से सुरक्षित बाहर निकाल सकती है।
इस सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत इसका फुल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर है। यानी डिजाइन, उसके निर्माण की कोर तकनीक, बौद्धिक संपदा अधिकार, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और मरम्मत, सब कुछ भारत को मिलेगा। यह वही क्षमता है जो अभी दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों के पास ही है और अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है। इससे भारत भविष्य में खुद उन्नत हेलीकॉप्टर तकनीकें विकसित करने में आत्मनिर्भर हो सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
हेलीकॉप्टर के लिए अदृश्य सुरक्षा कवच
HAL के मुताबिक यह प्रणाली हेलीकॉप्टर मिशनों में सुरक्षा की एक नई परत जोड़ देगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान, हाई-रिस्क सैन्य ऑपरेशन, पहाड़ी इलाकों में बचाव अभियानों, आपदा राहत और रात के कॉम्बैट मिशन हर जगह यह तकनीक हेलीकॉप्टर को टक्कर या दुर्घटना से बचाए रखने के लिए एक अदृश्य सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी।
खराब मौसम में 100% क्षमता
यह उन्नत प्रणाली पेड़, तार, अधूरी संरचनाएं, टावर, केबल, पहाड़ और अन्य जोखिमों को पहले ही पहचानकर पायलट को सतर्क कर देती है। कम विजिबिलिटी में भी यह 100% प्रभावी रहती है, चाहे तेज धूल का तूफान हो, गहरी धुंध हो या रात का घोर अंधेरा।
भारत के लिए बड़ा गेम-चेंजर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक के आने से भारत के हेलीकॉप्टर अब ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा आक्रामक और ज्यादा सटीक मिशन कर पाएंगे। सेना व वायुसेना को खराब मौसम या रात में भी बढ़त मिलेगी और बचाव अभियानों की सफलता कई गुना बढ़ जाएगी। इससे भारत पहली बार इस कोर तकनीक का मालिक बनेगा, जिससे आगे और उन्नत स्वदेशी सिस्टम तैयार किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: IMEI नंबर क्या है? कैसे करता है स्मार्टफोन की सुरक्षा
दुबई एयर शो में दिखी HAL की शक्ति
इस समझौते के साथ HAL ने साफ कर दिया है कि भारत सिर्फ हेलीकॉप्टर बना नहीं रहा, बल्कि दुनिया की सबसे स्मार्ट और सुरक्षित एविएशन तकनीक में कदम रख चुका है। आने वाले दिनों में भारत इस तकनीक को दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करने की स्थिति में भी पहुंच सकता है।
Dodging invisible death india hal helicopter gets the worlds most fearless safety shield
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
Jun 28, 2026 | 06:40 PMजापान में साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, लोगों ने रुक-रुककर ली तस्वीरें; वीडियो जीत रहा दिल
Jun 28, 2026 | 06:36 PMनाबालिग के धर्मांतरण का मामला: जबरन बुर्का पहनाने, कलमा पढ़वाने और गौमांस खिलाने का आरोप; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jun 28, 2026 | 06:34 PM‘नगरवाला’ में पहली बार साथ आएंगे जॉन अब्राहम और केके मेनन, 1971 के सबसे बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
Jun 28, 2026 | 06:34 PM20 लाख की स्कॉर्पियो में भरवाया 6 हजार का डीजल, पैसे दिए बिना फरार हुआ ड्राइवर; CCTV वीडियो वायरल
Jun 28, 2026 | 06:24 PMTET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
Jun 28, 2026 | 06:22 PMअमरावती में शिक्षा समीक्षा बैठक, आदर्श स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी बनाने के पंकज भोयर के निर्देश
Jun 28, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














