-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Cyber Fraud Is Increasing Due To Fake Apps Check While Installing Apps On Smartphone Government Urged Users
फर्जी ऐप्स से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी
- Written By: सिमरन सिंह
मोबाइल में नए ऐप्स इंस्टॉल करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने मोबाइल यूजर्स को चेतावनी दी है कि फर्जी मोबाइल ऐप्स के जरिए साइबर ठगी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है

सरकार की चेतावनी। (सौ. Freepik)
अगर आप अपने मोबाइल में नए ऐप्स इंस्टॉल करने के शौकीन हैं, तो अब सतर्क हो जाना जरूरी है। केंद्र सरकार ने मोबाइल यूजर्स को चेतावनी दी है कि फर्जी मोबाइल ऐप्स के जरिए साइबर ठगी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ये ऐप्स आपकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स को चुरा सकते हैं, जिससे आपको भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
हर दिन हजारों लोग हो रहे हैं ठगी के शिकार
गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में रोजाना लगभग 6,000 लोग किसी न किसी साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी आगाह किया है कि साइबर अपराधी हर साल हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। इन फर्जी ऐप्स की सबसे खतरनाक बात ये है कि ये दिखने में एकदम असली ऐप्स जैसे होते हैं। एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद ये आपके बैंक अकाउंट, पासवर्ड, लोकेशन और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना लेते हैं।
सरकार की एडवाइजरी में क्या कहा गया है?
नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर जारी सरकारी एडवाइजरी के अनुसार, यूजर्स को केवल अधिकृत और सुरक्षित स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
डिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
RTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
- Android यूजर्स: केवल Google Play Store से ही ऐप्स इंस्टॉल करें।
- iPhone यूजर्स: सिर्फ Apple App Store का ही इस्तेमाल करें।
- यदि संभव हो तो, ऐप्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान वेबसाइट, पॉप-अप लिंक या थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करना जोखिम भरा हो सकता है।
ये भी पढ़े: भारतनेट फेज-3: गांवों की डिजिटल क्रांति में सरकार का करोड़ वाला मेगा प्लान
ऐप इंस्टॉल करने के बाद बरतें ये सावधानियां
- जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें – जैसे कैमरा, माइक या लोकेशन की अनुमति तभी दें जब बिल्कुल जरूरी हो।
- “Only while using the app” विकल्प चुनें – ताकि ऐप आपकी जानकारी लगातार इकट्ठा न कर सके।
- अनजान और अनयूज्ड ऐप्स को डिलीट करें – और समय-समय पर अपने डिवाइस की सिक्योरिटी सेटिंग्स अपडेट करें।
ध्यान दें
डिजिटल युग में स्मार्टफोन भले ही जरूरी बन गया हो, लेकिन इसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए सरकार की सलाहों को गंभीरता से अपनाएं और साइबर ठगी से खुद को बचाएं।
Cyber fraud is increasing due to fake apps check while installing apps on smartphone government urged users
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














