मेयर चाहिए खान-पठान..तो चले जाइए पाकिस्तान, BJP के 'फायरब्रांड' नेता का पलटवार; महाराष्ट्र में बवाल!

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने दो टूक कहा है कि मुंबई में 'आई लव महादेव' कहने वाला हिन्दू ही मेयर बनेगा। खान और पठान को यह मौका नहीं मिलेगा।
Nitesh Rane
नितेश राणे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BMC Elections: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने दो टूक कहा है कि मुंबई में 'आई लव महादेव' कहने वाला हिन्दू ही मेयर बनेगा। खान और पठान को यह मौका नहीं मिलेगा। राणे ने यह भी कहा कि जो कोई भी किसी खान या पठान को मेयर बनाने का सपना देख रहा है तो वो पाकिस्तान और कराची चला जाए, वहीं खान या पठान मेयर बन सकता है।

भाजपा के फायरब्रांड नेता नितेश राणे ने कहा कि ऐसे नेता बोलें हम कराची जाने का उनके टिकट की व्यवस्था कर देंगे। यह पलटवार उन्होंने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान के इस सवाल पर किया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि मुंबई का मेयर कोई 'खान' या 'पठान' क्यों नहीं बन सकता?

राणे ने बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर?

नितेश राणे ने कहा, "इसके लिए AIMIM नेताओं को अपनी पार्टी को इस्लामाबाद या कराची ले जाना होगा। यह भारत में और मुंबई में संभव नहीं है, जिसके DNA में हिंदुत्व है। अगर AIMIM नेता ऐसा सपना देखते हैं, तो मैं उन्हें पर्सनली पाकिस्तान का टिकट दूंगा। महादेव की इस धरती पर सिर्फ 'भगवाधारी' व्यक्ति ही मेयर बनेगा।" एक टीवी चैनल से बात करते हुए राणे ने कहा कि मुंबई का मेयर वही बनेगा जो कहेगा 'आई लव महादेव'। उन्होंने कहा, "देखिए देश और दुनिया में क्या हो रहा है? अगर हमने ध्यान नहीं दिया, तो मुंबई में ऐसा मेयर बन जाएगा जो कहेगा 'आई लव मुहम्मद'।"

बीएमसी में सीट-शेयरिंग पर दिया जवाब

बीएमसी में सीट-शेयरिंग के बारे में राणे ने कहा कि पार्टी की टॉप लीडरशिप इस पर फैसला कर रही है। उन्होंने यह जवाब नहीं दिया कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना (शिंदे) पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह बातचीत में तय होगा, लेकिन एक बात साफ है कि हम किसी मुगल को मेयर नहीं बनने देंगे।

ताकत-प्रभाव के हिसाब से मिलेंगी सीटें!

दूसरी ओर यह दावा किया जा रहा है कि आने वाले मुंबई नगर निगम (BMC) और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के साथ सीट-शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है। इसके तहत, किसी खास इलाके में जिस पार्टी की ताकत और प्रभाव ज़्यादा होगा, वह जीतने की संभावना को ज़्यादा से ज़्यादा करने के लिए उस सीट पर चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें कि अगले महीने महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों में एक करोड़ से ज़्यादा वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए एलिजिबल हैं। ये वोटर तय करेंगे कि देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम पर अगले पांच सालों तक कौन राज करेगा।

बीएमसी में मतदाताओं का गुणा-गणित

15 जनवरी को महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनावों में, सत्ताधारी 'महायुति' और विपक्षी महा विकास अघाड़ी राज्य के प्रमुख शहरी केंद्रों में चुनावी दबदबे के लिए आमने-सामने होंगे। वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी। बीएमसी ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी है। यहां सभी 227 वार्डों में कुल 1,03,44,315 पात्र मतदाता हैं। मुंबई में कुल 1.3 करोड़ वोटर्स में से 55,16,707 पुरुष और 48,26,509 महिलाएं हैं, जबकि 1,077 वोटर्स "अन्य वोटर्स" कैटेगरी में रजिस्टर्ड हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com