-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Big News For Old Android Users Now You Will Not Get Security Updates Data May Be In Danger
पुराने Android यूजर्स के लिए बड़ी खबर: अब नहीं मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट, खतरे में पड़ सकता है डेटा
- Written By: सिमरन सिंह
Google द्वारा दिए जाने वाले सिक्योरिटी अपडेट्स स्मार्टफोन्स की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। ये अपडेट्स डिवाइस को वायरस, मालवेयर, हैकिंग और अन्य साइबर हमलों से बचाने के लिए ज़रूरी होते हैं।

पुराने Android यूजर्स के लिए बड़ी खबर: अब नहीं मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट, खतरे में पड़ सकता है डेटा (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप भी पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Google ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि वह अब Android 12 और Android 12L ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स देना बंद कर रहा है। इसका मतलब यह है कि इन वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइसेज़ को अब भविष्य में कोई भी सुरक्षा पैच या सुधार नहीं मिलेगा।
क्यों ज़रूरी होते हैं Google Security Updates?
Google द्वारा दिए जाने वाले सिक्योरिटी अपडेट्स स्मार्टफोन्स की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। ये अपडेट्स डिवाइस को वायरस, मालवेयर, हैकिंग और अन्य साइबर हमलों से बचाने के लिए ज़रूरी होते हैं। Google हर महीने एंड्रॉयड डिवाइसेज़ के लिए यह सुरक्षा कवच जारी करता है, ताकि यूजर का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
क्या हो सकते हैं खतरे?
अब जब Android 12 और 12L को ये अपडेट्स नहीं मिलेंगे, तो उनके यूजर्स के फोन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। अगर कोई नया वायरस या सिक्योरिटी बग सामने आता है, तो उसका समाधान Google द्वारा नहीं भेजा जाएगा। इससे पर्सनल डेटा, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारियों के लीक होने का जोखिम कई गुना बढ़ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Realme ने चीन को कहा अलविदा, OnePlus छोड़ रहा है पश्चिमी बाजार, ColorOS 17 में बदल जाएगी पूरी रणनीति?
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Android 17 अपडेट आया अब फोन होगा और तेज, स्कैमर्स की होगी छुट्टी, मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स
क्यों बंद होता है सपोर्ट?
गूगल का नियम है कि वह किसी भी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को लगभग 3 से 3.5 साल तक ही अपडेट्स और सपोर्ट प्रदान करता है। इसके बाद उस वर्जन का तकनीकी सपोर्ट बंद कर दिया जाता है। अब Android 12 की उम्र पूरी हो चुकी है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अब क्या करें यूजर्स?
अगर आपका स्मार्टफोन Android 12 या 12L पर चल रहा है, तो आपको जल्द से जल्द नया स्मार्टफोन खरीदने की सलाह दी जाती है। ताकि आप आने वाले साइबर ख़तरों से सुरक्षित रह सकें और एक बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव ले सकें।
Big news for old android users now you will not get security updates data may be in danger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMअन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Jul 24, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














