-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Android 17 Is Coming Will Your Phone Get The New Update Google Made A Big Announcement
Android 17 आ रहा है, क्या आपके फोन को मिलेगा नया अपडेट? Google ने किया बड़ा ऐलान
- Written By: सिमरन सिंह
Android 17 Beta Release Date: Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका अगला बड़ा अपडेट Android 17 Beta जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने एक आधिकारिक रेडिट पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है।

Android 17 (Source. AI)
Android 17 Eligible Devices: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। टेक दिग्गज Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका अगला बड़ा अपडेट Android 17 Beta जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने एक आधिकारिक रेडिट पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि Android 16 QPR3 Beta 2.1 ही Android 16 पर आधारित आखिरी अपडेट होगा। इसके बाद पूरा फोकस Android 17 प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
सीधे बीटा यूजर्स के लिए आएगा अपडेट
Google के मुताबिक, Android 17 Beta 1 को सीधे बीटा वर्जन के रूप में जारी किया जाएगा। यानी यह डेवलपर प्रीव्यू नहीं होगा, बल्कि आम बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा Pixel यूजर्स को मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर और स्मूद अनुभव मिलेगा।
कब तक मिलेगा Android 17?
रिलीज टाइमलाइन की बात करें तो Android 16 QPR3 Beta 2.1 फिलहाल अंतिम चरण में है। इसके बाद Android 17 Beta 1 को फरवरी 2026 में रोलआउट किया जा सकता है। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2026 तक प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी हासिल करना है। वहीं Android 17 का स्टेबल वर्जन अप्रैल से जून 2026 के बीच, यानी दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
किन डिवाइस को मिलेगा सबसे पहले फायदा?
हर बार की तरह Google Pixel स्मार्टफोन इस बीटा अपडेट को सबसे पहले प्राप्त करेंगे। जो यूजर्स पहले से Android Beta प्रोग्राम में शामिल हैं, उन्हें यह अपडेट ऑटोमैटिक मिल सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक बार Android 17 Beta में शिफ्ट होने के बाद, जून 2026 तक बीटा साइकल खत्म होने से पहले डेटा वाइप किए बिना ऑप्ट-आउट करना संभव नहीं होगा।
क्या होंगे संभावित नए फीचर्स?
Google ने अभी तक आधिकारिक फीचर लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन लीक्स में कई बड़े बदलावों की चर्चा है।
- Pixel UI में ब्लर और ट्रांसलूसेंट इफेक्ट्स के जरिए ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिल सकता है।
- क्विक सेटिंग्स पैनल को स्प्लिट व्यू में पेश किया जा सकता है, जहां लेफ्ट स्वाइप से नोटिफिकेशन और राइट स्वाइप से क्विक सेटिंग्स खुलेंगी।
- स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान रियल-टाइम मार्कअप या डूडलिंग की सुविधा मिल सकती है।
- होमस्क्रीन पर ऐप लॉक फीचर (PIN, पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स) शामिल किया जा सकता है।
- इसके अलावा Material 3 Expressive डिजाइन को और बेहतर बनाया जाएगा। सिक्योरिटी, प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन फीचर्स में भी सुधार की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: कम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन
Pixel यूजर्स सबसे आगे
जहां कई ब्रांड अभी Android 16 को पूरी तरह रोलआउट करने में जुटे हैं, वहीं Android 17 की रेस में Pixel यूजर्स फिलहाल सबसे आगे नजर आ रहे हैं। अगर आप भी नया और एडवांस्ड अनुभव चाहते हैं, तो Android 17 आपके लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
Android 17 is coming will your phone get the new update google made a big announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














