-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Asus Launches Asus Chromebook Cx15 Featuring Google Ai A Powerful Battery
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
- Written By: सिमरन सिंह
ASUS ने भारतीय बाजार में अपने Chromebook पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया ASUS Chromebook CX15 लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई कमाल के फीचर्स को शाममिल किया गया है।

ASUS Chromebook CX15 (Source. ASUS)
ASUS Chromebook India: ASUS ने भारतीय बाजार में अपने Chromebook पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को लेकर बताया जा रहा है कि यह खासतौर पर छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और पहली बार लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बता दें कि कंपनी ने इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी है। वहीं खास बात यह है कि पहली बार ASUS अपने Chromebook को भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध करा रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक ChromeOS और Google AI का अनुभव ले सकेंगे।
Google AI और ChromeOS के साथ मिलेगा स्मार्ट कंप्यूटिंग अनुभव
ASUS Chromebook CX15 के बारे में बताए तो इसमें ChromeOS और Google AI का सपोर्ट दिया गया है जो यूजर्स को सुरक्षित क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटिंग, तेज परफॉर्मेंस और आसान प्रोडक्टिविटी का अनुभव देता है। चाहे ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी हो, प्रेजेंटेशन तैयार करनी हो, रिसर्च करनी हो या टीम के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम करना हो Google AI के नए फीचर्स इन सभी कामों को पहले से आसान और तेज बना सकते हैं।
वहीं इसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप न केवल पढ़ाई और ऑफिस के काम के लिए उपयोगी है बल्कि मनोरंजन और मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतर विकल्प साबित होगा। साथ ही इसमें एंटरप्राइज-लेवल सिक्योरिटी और हल्का लेकिन मजबूत डिजाइन भी दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
EMI, वारंटी और ऑफलाइन उपलब्धता से ग्राहकों को बड़ा फायदा
ASUS ने अपने ग्राहको के लिए खरीदारी को आसान बनाने के लिए ASUS Easy Pay के तहत 0% नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी शुरू की है। जिसमें इसकी शुरुआत कीमत 3,999 रुपये प्रति माह रखी गई है। इसके अलावा ग्राहकों को 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 1 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा। यह नया Chromebook ASUS Exclusive Stores, ROG Stores, अधिकृत रिटेल पार्टनर्स, Reliance Digital, ASUS e-Shop और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़े: WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
कंपनी ने लॉन्च को लेकर क्या कहा?
इस खास लॉन्च के मौके पर ASUS इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर एंड गेमिंग बिजनेस सिस्टम अर्नोल्ड सू ने कहा, “डिजिटल लर्निंग, हाइब्रिड वर्क और एआई जिस तेजी से रोजमर्रा की कंप्यूटिंग का हिस्सा बन रहे हैं उसे देखते हुए लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो आसान हों, सुरक्षित हों और स्मार्ट फीचर्स से लैस हों। क्रोमबुक आज छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और परिवारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं। एसुस क्रोमबुक सीएक्स15 के जरिए हम इस अनुभव को और ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह सिर्फ नया एआई आधारित क्रोमबुक लॉन्च नहीं है बल्कि भारत में पहली बार हमारे ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए भी ग्राहक क्रोमओएस और गूगल एआई का अनुभव ले सकेंगे।”
वहीं इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में AI-आधारित डिवाइस और क्लाउड कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए ASUS का यह कदम छात्रों और नए लैपटॉप खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
Asus launches asus chromebook cx15 featuring google ai a powerful battery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Aug 04, 2026 | 05:22 PMASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
Aug 04, 2026 | 05:21 PMIndia Post Recruitment 2026: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर्मचारी करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 05:17 PMअब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
Aug 04, 2026 | 05:13 PMदेवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
Aug 04, 2026 | 05:09 PMभोपाल में MBBS इंटर्न्स के समर्थन में उतरी ABVP; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस के पास प्रदर्शन
Aug 04, 2026 | 05:05 PMTMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
Aug 04, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














