-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Ex Minister Ravindra Shukla Post Viral After Bjp Defeat In Bankipur And Datiya
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
- Written By: मनोज आर्या
Ravindra Shukla Viral Post: बांकीपुर और दतिया जैसे सीटों पर मिली करारी शिकस्त की समीक्षा में जुटी भाजपा को उनके ही पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ रविंद्र शुक्ल ने तंज भरे लहजे में आईना दिखाया है।

पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Former UP Minister Ravindra Shukla: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आए। जहां भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार के बांकीपुर सीट से जनसुराज के प्रशांत किशोर की जीत हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हराकर विजयी हुए। हालांकि, राहत की बात रही कि गुजरात के मंजालपुर से बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल चुनाव जीत गए।
बांकीपुर और दतिया जैसे सीटों पर मिली करारी शिकस्त की समीक्षा में जुटी भाजपा को उनके ही पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ रविंद्र शुक्ल ने तंज भरे लहजे में आईना दिखाया है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘देवता जब जब मदमस्त हुए… तब तब असुरों ने उनको धूल चटाई है। भारतीय शास्त्रों में यही प्रमाण है’। उनके इस पोस्ट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री के पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया
भाजपा के पूर्व विधायक के इस पोस्ट पर कई तरह की प्रक्रिया भी देखने को मिल रही हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हर समय कोई भी पक्ष सही नहीं हो सकता। अति का परिणाम अंततः क्षति ही होता है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। चाहे दतिया का चुनाव हो या दिल्ली का जंतर-मंतर आंदोलन- हर घटना एक संदेश देती है। लोकतंत्र में जनभावनाओं को समझना, समय रहते आत्ममंथन करना और उनसे सीख लेना ही सशक्त नेतृत्व की पहचान है। यदि आप चाहें, तो इसे और अधिक तीखा, तटस्थ या काव्यात्मक शैली में भी तैयार किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर जी देवता से आपका आशय बीजेपी के लोगों से है, वो भी मदमस्त है और यही कारण होगा 2027 में उलटफेर का। क्योकि समस्त सरकारी डिपार्टमेंट योगी जी को हराने वाले कार्य कर रहे हैं। चाहे बिजली के बिल मीटर हो या गरीब जनता की गाड़ियों के चालान हो।
भाजपा नेतृत्व पर उठ रहे कई सवाल
वहीं, एक अन्य कमेंट लिखा गया कि भाजपा का कोर वोटर और कार्यकर्त्ता सरकार और भाजपा से नाराज जरूर था, लेकिन वोट उसने विरोधी पार्टी को भी नही दिया। न ही पाटी के खिलाफ विरोधी पार्टी का प्रचार किया। इसका साक्षात प्रमाण है कि बिहार चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 34-35% रहा, और पार्टी चुनाव हार गई। ये इसलिए हुआ क्योंकि जमीनी मूल कार्यकर्त्ता को संगठन में सम्मान नही दिया जा रहा है, जो घर घर वोटर निकालने का काम करते थे और जो चाटूकार, दल-बदलू पदाधिकारी थे वो केवल सोशल मीडिया पर फोटो सेशन करते रहे।
यह भी पढ़ें: कोर्ट से राहत मिलने के बाद वृंदावन पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर दास से लिया आशीर्वाद
मेरी तो संगठन को यही सलाह है मूल कार्यकर्ता के घर जाओ, उसे उचित सम्मान दो, दलबदलुओं पर भरोशा कतई नकरो,क्योंकि दल बदलू सरकार से लेने आये हैं, संगठन को कुछ भी देने नही आये हैं। पार्टी विरोधी पार्टियों की सक्रीयता से नही वल्कि पार्टी के जमीनी मूल कार्यकर्त्ताओं की निष्क्रियता से दोनों चुनाव हारी है।
Up ex minister ravindra shukla post viral after bjp defeat in bankipur and datiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
Aug 08, 2026 | 05:19 PMवामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
Aug 08, 2026 | 05:17 PMKBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
Aug 08, 2026 | 05:14 PMमुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
Aug 08, 2026 | 05:11 PMअभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
Aug 08, 2026 | 05:10 PMकार-बाइक की चिंता में मक्का किसानों की बलि चढ़ा रही मान सरकार? पंजाब में E20 नीति के विरोध के पीछे का पूरा सच!
Aug 08, 2026 | 05:08 PM2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
Aug 08, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














