-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Mlb Girls College Student Safety Security Concerns 2
भोपाल में MBBS इंटर्न्स के समर्थन में उतरी ABVP; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस के पास प्रदर्शन
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
ABVP In Support Of MBBS Interns: भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न्स के समर्थन में उतरी एबीवीपी, पॉलिटेक्निक चौराहे पर बनाई मानव श्रृंखला; ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग।

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP MBBS Interns Protest Bhopal: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इंटर्न्स के समर्थन में सड़क पर उतर आई।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास के समीप पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाई और राज्य सरकार से लंबित मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंटर्न्स को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
“पूरी मेहनत, आधा वेतन नहीं चलेगा” के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने “पूरी मेहनत, आधा वेतन नहीं चलेगा” और “इंटर्न्स को उनका अधिकार दो” जैसे नारे लगाए। परिषद का कहना है कि एमबीबीएस इंटर्न अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं और अन्य चिकित्सकीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मासिक स्टाइपेंड उनके कार्यभार और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। परिषद ने सरकार से मांग की कि मेडिकल इंटर्न्स के योगदान को देखते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
₹14,337 से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग
एमबीबीएस इंटर्न्स की प्रमुख मांग है कि वर्तमान मासिक स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रति माह किया जाए। इसके साथ ही हर वर्ष मिलने वाला 6 प्रतिशत वार्षिक इंक्रीमेंट भी समय पर लागू किया जाए, ताकि स्टाइपेंड में नियमित वृद्धि सुनिश्चित हो सके। छात्रों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और मेडिकल शिक्षा की ऊंची लागत के बीच वर्तमान स्टाइपेंड उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि आर्थिक दबाव के बावजूद वे अस्पतालों में लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए मजबूर हैं।
मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स को मिलने वाला स्टाइपेंड देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। उनका आरोप है कि सरकार लंबे समय से इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल: एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा, छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
एबीवीपी ने राज्य सरकार से जल्द सकारात्मक फैसला लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इंटर्न्स की मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक किया जाएगा। परिषद का कहना है कि जब तक स्टाइपेंड वृद्धि और अन्य लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Bhopal mlb girls college student safety security concerns 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
Aug 08, 2026 | 12:01 PMमलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
Aug 08, 2026 | 11:59 AM8 अगस्त का इतिहास : अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी, यूनुस बने अंतरिम सरकार प्रमुख
Aug 08, 2026 | 11:52 AMमुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
Aug 08, 2026 | 11:48 AMजो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
Aug 08, 2026 | 11:48 AMAmit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMइंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












