-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Is Back With Another Big Splash Amazing Products Will Be Launched Soon See The Full List
Apple एक बार फिर मचाएगा धमाल! जल्द लॉन्च होंगे शानदार प्रोडक्ट्स, देखें पूरी लिस्ट
- Written By: सिमरन सिंह
Apple new products 2025: 85y h Apple ने सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ अपने लॉन्च सीजन की शानदार शुरुआत की थी, और अब कई नई चीजे भी लॉन्च हो रही है।

Apple जल्द लॉन्च करेगा नया प्रोडक्ट। (सौ. AI)
Apple Launch 2025: Apple ने सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ अपने लॉन्च सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब कंपनी इसे और भव्य बनाने जा रही है। Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज इस हफ्ते तीन नए प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है iPad Pro M5, Vision Pro हेडसेट और MacBook Pro M5। इन लॉन्च के साथ Apple साल 2025 का समापन बेहद दमदार तरीके से करना चाहता है।
भारत में कब होगा लॉन्च?
अमेरिका और कनाडा में सोमवार को छुट्टी होने की वजह से Apple अपनी प्रेस रिलीज़ को हफ्ते के अंत तक टाल सकता है। ऐसे में भारत में यूजर्स इस हफ्ते के मध्य में किसी भी समय इन प्रोडक्ट्स की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट अभी तय नहीं की गई है।
iPad Pro M5: अब पहले से भी तेज़ और स्मार्ट
Apple का नया iPad Pro M5 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। रूस से लीक हुए अनबॉक्सिंग वीडियो में इसके कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। यह डिवाइस अब Apple M5 चिपसेट और 12GB RAM के साथ आने वाला है। डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, बस पीछे से “iPad Pro” का नाम हटा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Bank of Baroda Data Leak से मचा हड़कंप, 1TB डेटा लीक के दावे पर बैंक का बड़ा बयान, ग्राहकों को क्या करना होगा?
iOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
M5 चिपसेट की परफॉर्मेंस M4 की तुलना में कहीं बेहतर बताई जा रही है। इसमें 12% तेज CPU स्पीड और 36% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस मिलेगी। हालांकि, पहले चर्चा थी कि इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप मिलेगा, लेकिन लीक यूनिट में यह फीचर नहीं दिखा, जिससे थोड़ी असमंजस बनी हुई है।
Vision Pro हेडसेट: नया डिजाइन और ज्यादा आरामदायक फिट
Apple का Vision Pro हेडसेट भी इस बार अपग्रेडेड रूप में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भी M5 चिपसेट से लैस होगा, जिससे इसका प्रदर्शन iPad Pro के समान होगा।
इस बार हेडसेट में नया “Dual Knit Band” दिया जा सकता है जो पहनने में ज्यादा सुविधाजनक होगा। इसके अलावा यह अब “Space Black” कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इसमें फिलहाल केवल Wi-Fi 6 सपोर्ट ही मिलेगा Wi-Fi 6E या Wi-Fi 7 जैसी नवीनतम टेक्नोलॉजी नहीं जोड़ी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इसे Vision Pro 2 नाम से लॉन्च करेगी या सिर्फ एक अपग्रेडेड मॉडल के रूप में।
ये भी पढ़े: दुनिया के किसी भी कोने से जला सकेंगे एक दीया राम के नाम, अयोध्या दीपोत्सव-2025 में बनेगा नया इतिहास
MacBook Pro M5: बेस मॉडल में नया पावरफुल प्रोसेसर
तीसरा बड़ा लॉन्च होगा 14-इंच MacBook Pro M5, जो M5 प्रोसेसर के साथ आएगा। M5 Pro और M5 Max वर्जन अगले साल यानी 2026 में पेश किए जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो फिलहाल इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। Apple आने वाले समय में OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन सपोर्ट, पतले फ्रेम और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है।
भविष्य की झलक: और भी प्रोडक्ट्स लाइन में
Apple का आगामी रोडमैप दिखाता है कि कंपनी नए AirTags, Apple TV, और HomePod mini पर भी काम कर रही है। वहीं 2026 में यूजर्स को नए iPad Air, MacBook Air, और बजट रेंज का iPhone 17e देखने को मिल सकता है।
Apple is back with another big splash amazing products will be launched soon see the full list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Jul 28, 2026 | 01:41 PMजापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
Jul 28, 2026 | 01:39 PMYavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
Jul 28, 2026 | 01:33 PMABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
Jul 28, 2026 | 01:32 PMRaksha Bandhan Food Safety: राखी पर मिठाई खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, खुशियां पड़ सकती है फीकी
Jul 28, 2026 | 01:32 PMकुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
Jul 28, 2026 | 01:28 PMPM Modi Video: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी
Jul 28, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














