AI नौकरियां: छंटनी के दौर में भी तेजी से बढ़ रही मांग, जानें किन पदों पर मिल रहे हैं मौके

Data Scientist: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में नौकरियों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। जॉब पोर्टल्स पर AI से जुड़े सीनियर, जूनियर और कई तरह के नए पोस्ट निकले है।
AI नौकरियां: छंटनी के दौर में भी तेजी से बढ़ रही मांग, जानें किन पदों पर मिल रहे हैं मौके
AI के दौर में भी बढ़ रही ये नौकरी। (सौ. Pixabay)
Published on
Updated on

AI Engineer Machine Learning: दुनिया भर में कई प्राइवेट कंपनियों में जहां छंटनी का दौर जारी है, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में नौकरियों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। जॉब पोर्टल्स पर AI से जुड़े सीनियर, जूनियर और एंट्री-लेवल पदों के लिए लगातार विज्ञापन जारी हो रहे हैं। आमतौर पर AI को नौकरियों के लिए खतरे के रूप में देखा जाता है, लेकिन यही तकनीक अब नए अवसर भी पैदा कर रही है।

AI से जुड़ी नौकरियों में सबसे ज्यादा मांग किन पदों की

AI तकनीक का इस्तेमाल आज हर सेक्टर में बढ़ रहा है — हेल्थकेयर, फाइनेंस, एजुकेशन, ऑटोमेशन से लेकर मीडिया तक। इसी कारण AI से जुड़े AI इंजीनियर की मांग सबसे ज्यादा है। मांग में रहने वाले प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • जूनियर डेटा साइंटिस्ट
  • एसोसिएट AI/ML इंजीनियर
  • डेटा साइंटिस्ट
  • जेनेरेटिव AI इंजीनियर
  • एसोसिएट डेटा साइंटिस्ट
  • क्लाउड इंजीनियर

AI सेक्टर में उभरते नए पद

कंपनियां अब AI से जुड़े नए और स्पेशलाइज्ड पदों के लिए भी भर्ती कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • पायथन AI/ML डेवलपर
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर-2
  • लीड AI इंजीनियर
  • जूनियर AI इंजीनियर
  • डेटा साइंटिस्ट ट्रेनी

इन नौकरियों के लिए योग्यता और जरूरी स्किल्स

AI सेक्टर में करियर बनाने के लिए आमतौर पर कंप्यूटर साइंस या किसी भी साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन जरूरी है। हालांकि, कोई एक अनिवार्य कोर्स नहीं है, लेकिन जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या मशीन लर्निंग से जुड़े स्पेशलाइज्ड कोर्स किए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाती है। इन पदों के लिए जिन स्किल्स की सबसे ज्यादा मांग है, वे हैं:

  • Python प्रोग्रामिंग
  • Machine Learning
  • Deep Learning
  • Prompt Engineering

AI नौकरियों का भविष्य

AI की बढ़ती पहुंच और उपयोग यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले वर्षों में इस सेक्टर में जॉब के अवसर और तेजी से बढ़ेंगे। जहां एक ओर ऑटोमेशन पारंपरिक नौकरियों को प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर AI तकनीक नई और हाई-पेइंग नौकरियां पैदा कर रही है, जो टेक-सेवी युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ऐसे में भविष्य के चेहरे को देख तो ये साफ तौर पर AI और मानव के साथ की तरह नजर आ रहा है जो नौकरियों को और हाईटेक बनाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com