मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला 'AI दांव', सीक्रेट मिशन में पहली बार 'Claude' का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

US Military AI Capture Maduro: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए एंथ्रोपिक के एआई मॉडल 'Claude' का उपयोग किया है।
The US has launched an "AI gamble" to capture Maduro, using "Claude" for the first time in a secret mission; a major revelation
मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला 'AI दांव', फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Claude AI Pentagon Secret Mission: अमेरिकी सेना के एक अत्यंत गोपनीय मिशन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना ने पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक अत्याधुनिक मॉडल का सहारा लिया।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट का दावा है कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा विकसित 'Claude' एआई मॉडल का उपयोग किया गया था। यह इतिहास में पहली बार है जब पेंटागन के किसी सीक्रेट मिशन में किसी निजी एआई डेवलपर के सिस्टम का सीधा इस्तेमाल हुआ है।

भीषण बमबारी और मादुरो की गिरफ्तारी

रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कई ठिकानों पर भीषण बमबारी के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान 'Claude' एआई ने पर्दे के पीछे से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआई का उपयोग मुख्य रूप से भारी-भरकम डेटा के विश्लेषण, इंटेलिजेंस समरी तैयार करने लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट और सटीक टारगेट की पहचान करने के लिए किया गया था।

पालान्टिरऔर एंथ्रोपिक का क्या है कनेक्शन

दरअसल, अमेरिकी सेना के पास 'Claude' की पहुंच सीधे नहीं बल्कि डेटा फर्म Palantir Technologies के माध्यम से हुई। पालान्टिर के टूल्स पहले से ही पेंटागन में इस्तेमाल होते हैं और इस कंपनी की एंथ्रोपिक के साथ साझेदारी है। इसी साझेदारी के कारण 'Claude' का उपयोग मिलिट्री ऑपरेशंस में संभव हो सका।

नीतियों का उल्लंघन और ₹1,800 करोड़ का नुकसान

इस खुलासे ने एआई के नैतिक इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एंथ्रोपिक की आधिकारिक यूजर पॉलिसी के अनुसार, उसके एआई मॉडल का इस्तेमाल हिंसा बढ़ाने, हथियार बनाने या निगरानी के लिए नहीं किया जा सकता। एंथ्रोपिक के सीईओ डैरियो अमोडेई ने पहले ही एआई के ऑटोमैटिक घातक हथियारों में इस्तेमाल पर चिंता जताई थी।

कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करने पर विचार

इस नीतिगत टकराव के कारण अब ट्रंप प्रशासन एंथ्रोपिक के साथ हुए 200 मिलियन डॉलर (करीब ₹1,800 करोड़) के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी साफ कर दिया है कि पेंटागन ऐसे एआई मॉडल के साथ काम नहीं करेगा जो युद्ध लड़ने की अनुमति नहीं देते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com