Apple की नई AI क्रांति: ChatGPT को टक्कर देने आ रहा है 'AKI' प्रोजेक्ट

Apple AKI Project: Apple AI यूनिट पर काम कर रहा है, जिसका लक्ष्य ChatGPT जैसा अपना खुद का AI चैटबॉट बनाना है। इस खास यूनिट को AKI नाम दिया जाने वाला है।
Apple की नई AI क्रांति: ChatGPT को टक्कर देने आ रहा है 'AKI' प्रोजेक्ट
Apple AKI जल्द होगा लॉन्च। (सौ. AI)
Published on: 
Updated on: 

Apple AI AKI Project: Apple एक नई AI यूनिट पर काम कर रहा है, जिसका लक्ष्य ChatGPT जैसा अपना खुद का AI चैटबॉट बनाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास यूनिट को "Answers, Knowledge and Information" यानी AKI नाम दिया गया है। Bloomberg के वरिष्ठ पत्रकार मार्क गुरमन की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

AKI टीम: Apple की AI रणनीति का नया चेहरा

AKI टीम का लक्ष्य एक AI-केंद्रित चैटबॉट बनाना है जो यूजर्स को दुनिया भर की जानकारी तेज़ी से और आसानी से प्राप्त करने में मदद करेगा। इसको बनाने का भार Robby Walker को दिया गया हैं, जो पहले Siri टीम के प्रमुख थे। रॉबी सीधे Apple के AI प्रमुख John Giannandrea को रिपोर्ट करेंगे। गौरतलब है कि Apple ने पहले ही OpenAI के ChatGPT को Siri में शामिल कर लिया है, लेकिन अब कंपनी अपने स्वयं के इन-हाउस AI समाधान की ओर बढ़ रही है ताकि वह पूरी तरह से आत्मनिर्भर AI प्लेटफॉर्म विकसित कर सके।

'Apple Intelligence' से आगे की सोच

अब तक, Apple की AI क्षमताएँ 'Apple Intelligence' तक ही सीमित थीं, जो Genmoji, नोटिफिकेशन सारांश और लेखन सुझाव जैसी सुविधाओं तक सीमित थी। लेकिन अब AKI के माध्यम से, Apple एक शक्तिशाली और इंटरैक्टिव खोज अनुभव बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

ChatGPT और Perplexity AI को मिलेगा टक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AKI टीम का लक्ष्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो ChatGPT और Perplexity AI जैसे टूल्स को सीधी टक्कर दे सके। यह न केवल एक साधारण AI चैटबॉट होगा, बल्कि एक AI-आधारित सर्च इंजन भी होगा जो यूजर्स को तेज़, इंटरैक्टिव और सटीक जानकारी प्रदान करेगा।

क्या होता है AI सर्च?

AI सर्च एक उन्नत तकनीक है जो Artificial Intelligence की मदद से यूजर्स को अधिक स्मार्ट, तेज़ और वैयक्तिकृत खोज परिणाम प्रदान करती है। पारंपरिक सर्च इंजनों की तुलना में, AI सर्च अधिक इंटरैक्टिव है और बातचीत के माध्यम से उपयोगकर्ता से संवाद करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com