-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Acers Explosive Entry In The Smartphone Market New 5g Phone Will Be Launched On April 15 Know All The Details So Far
Acer की धमाकेदार एंट्री स्मार्टफोन बाज़ार में: 15 अप्रैल को होगा नया 5G फोन लॉन्च, जानिए अब तक की सभी डिटेल्स
- Written By: सिमरन सिंह
Acer के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर Amazon India पर एक स्पेशल लैंडिंग पेज लाइव किया गया है। इस पेज पर दिख रहे फोन में बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और "The Next Horizon" टैगलाइन दी गई है।

Acer में क्या कुछ होगा खास जाने सब। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: ताइवानी टेक कंपनी Acer, जो अब तक लैपटॉप सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है, अब भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने पिछले साल Indkal Technologies के साथ साझेदारी की थी, जिसके तहत Acer ब्रांडिंग वाले स्मार्टफोन्स को भारत में न केवल मैन्युफैक्चर किया जाएगा, बल्कि बेचा भी जाएगा।
Amazon पर टीज़र से बढ़ा एक्साइटमेंट
Acer के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर Amazon India पर एक स्पेशल लैंडिंग पेज लाइव किया गया है। इस पेज पर दिख रहे फोन में बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और “The Next Horizon” टैगलाइन दी गई है, जो यह साफ इशारा करती है कि फोन में एडवांस AI-बेस्ड फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि फिलहाल ब्रांड ने फोन के नाम से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है।
15 अप्रैल को होगा लॉन्च
Amazon पर दी गई जानकारी के अनुसार, Acer का यह नया स्मार्टफोन 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि एक से ज्यादा डिवाइस लॉन्च होंगे या सिर्फ एक। लेकिन कंपनी की ओर से फोन को जिस तरह से टीज़ किया गया है, उससे पता चलता है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
अब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
लीक्स से मिला ये इशारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Acer का यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन में पीछे की तरफ 64MP Sony सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक मैक्रो या डेप्थ सेंसर हो सकता है। आमतौर पर इस रेंज के स्मार्टफोन में दो कैमरे मिलते हैं, लेकिन Acer तीन कैमरे देकर यूज़र्स को सरप्राइज़ कर सकता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
AI टेक्नोलॉजी से लैस कैमरा फीचर्स
इस स्मार्टफोन का खास फोकस AI कैमरा फीचर्स पर रहेगा। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी, नॉइज़ रिडक्शन, कलर एन्हांसमेंट और फ्रंट कैमरे से बेहतर सेल्फी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बजट स्मार्टफोन्स आमतौर पर कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता नहीं देते, लेकिन Acer इस सेगमेंट में नई मिसाल कायम करने वाला है। अगर कंपनी सही स्ट्रेटजी के साथ लॉन्च करती है, तो यह फोन भारतीय मार्केट में बड़ी हलचल मचा सकता है और Acer को स्मार्टफोन की दुनिया में एक नई पहचान दिला सकता है।
Acers explosive entry in the smartphone market new 5g phone will be launched on april 15 know all the details so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMभारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














