- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ai For Agri 2026 Market Stability Key To Agriculture Growth
बाजारपेठ की स्थिरता ही है कृषि विकास की कुंजी, ‘एआई फॉर एग्री 2026’ सम्मेलन में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
AI For Agri 2026: मुंबई में आयोजित ‘एआई फॉर एग्री 2026’ सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कहा कि बाजार स्थिरता, समावेशी एआई और सार्वजनिक-निजी भागीदारी कृषि विकास की मुख्य कुंजी हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

artificial intelligence in agriculture (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra AI Farming: महाराष्ट्र कृषि-कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति 2025–2029 के तहत मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ‘जागतिक कृषि क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता परिषद और निवेशक शिखर सम्मेलन’ (एआई फॉर एग्री 2026) का आयोजन किया गया। इस परिषद में संस्थागत वित्तीय संरचना के माध्यम से ‘ट्रस्ट इंजन’ विषयक परिसंवाद में विशेषज्ञों ने एकमत से कहा कि बाजारपेठ की स्थिरता ही कृषि विकास की असली कुंजी है।
परिषद में सह्याद्री फार्म्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विलास शिंदे, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक संजीव डी. रोहिल्ला, Acumen के सहयोगी निदेशक पराग सभलोक और नीदरलैंड दूतावास की कृषि सलाहकार मेरियन वैन शायक ने परिसंवाद में भाग लिया।
जोखिम प्रबंधन के लिए नए साधनों की आवश्यकता
विशेषज्ञों ने कहा कि उत्पादन के आंकड़े, अधिशेष और असफलताओं के बाजार से मिलने वाले संकेत सैकड़ों वर्षों से कृषि व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। इसलिए सरकार की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ सशक्त बाजारपेठ और जोखिम प्रबंधन के लिए नवीन साधनों की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन मुस्कान: आश्रय गृह से 4 बच्चे फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर नानावली के सुधार गृह में कराया था दाखिल
अकोला में किसानों और दूध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिलाधिकारी कार्यालय में होगी अहम बैठक
बांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, अवध एक्सप्रेस से जब्त किया 13.83 करोड़ का चरस
ठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण पर अनिश्चितता, जिम्मेदारी फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय
देश में लगभग 48 प्रतिशत खेती महिलाएं करती हैं, फिर भी अधिकांश एआई मॉडल पुरुष-केंद्रित डेटा पर आधारित हैं। महिलाओं को डिजिटल संसाधन, प्रशिक्षण और जमीन के अधिकार दिए बिना कृषि में एआई का समावेशी उपयोग संभव नहीं है।
नीदरलैंड का मॉडल भारत के लिए मार्गदर्शक
नीदरलैंड में सरकार, निजी क्षेत्र और अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ‘हब’ संकल्पना के तहत उत्पादक, लॉजिस्टिक्स, बैंक और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाया जाता है। मेरियन वैन शायक ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी और नवाचार हब मॉडल भारत में भी प्रभावी हो सकता है।
स्थानीय भाषा में वॉयस एआई उपयोगी
नंदन नीलेकणी ने कहा कि एआई कृषि क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी साधन है। स्थानीय भाषाओं में वॉयस-आधारित एआई से किसानों को सीधे उपयोगी उत्तर मिलते हैं। ‘महा विस्तार’ जैसे उपक्रमों से महाराष्ट्र एआई आधारित कृषि में अग्रणी राज्य बन रहा है।
एआई अपनाने के लिए ठोस प्रमाण जरूरी
विलास शिंदे ने बताया कि किसान तब तक किसी तकनीक में निवेश नहीं करते, जब तक यह स्पष्ट न हो कि उससे उत्पादन बढ़ता है, लागत घटती है और आय में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के दावों की बजाय किसानों के बीच ‘पीयर वैलिडेशन’ अधिक प्रभावी होता है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र कल से, विपक्ष ने ‘चहापान’ का किया बहिष्कार, सत्तापक्ष ने लिया चाय का मजा
पद्मश्री राहिबाई पोपेरे का संदेश
राहिबाई पोपेरे ने कहा कि प्रकृति ही उनकी शाला और गुरु है, लेकिन तकनीक ने जीवन सुगम बनाया है। उन्होंने रासायनिक खेती से बचने और जंगली सब्जियों की खेती बढ़ाने का आह्वान किया। सम्मेलन में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, कृषि आयुक्त सूरज मांढरे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Ai for agri 2026 market stability key to agriculture growth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन मुस्कान: आश्रय गृह से 4 बच्चे फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर नानावली के सुधार गृह में कराया था दाखिल
Feb 22, 2026 | 09:26 PMअकोला में किसानों और दूध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिलाधिकारी कार्यालय में होगी अहम बैठक
Feb 22, 2026 | 09:22 PMकौन है देवजी उर्फ तिरुपति…क्यों इस पर एक करोड़ रुपए का था इनाम? तेलंगाना में अब रहेगी शांति!
Feb 22, 2026 | 09:21 PMबांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, अवध एक्सप्रेस से जब्त किया 13.83 करोड़ का चरस
Feb 22, 2026 | 09:13 PMठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण पर अनिश्चितता, जिम्मेदारी फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय
Feb 22, 2026 | 09:00 PMमहाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षकों को बड़ी सौगात: CAS के तहत पदोन्नति का मार्ग साफ, PG-PhD की अनिवार्यता खत्म
Feb 22, 2026 | 08:59 PMIND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
Feb 22, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM










