- Hindi News »
- State »
- Youth In Uttar Pradesh Will Be Able To Prepare For Competitive Examinations In Their Own Districts
उत्तर प्रदेश में युवा अपने ही जिले कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: युवा प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी के लिए भटकना न पड़े और उन्हें अपने ही जिले में फ्री में कोचिंग (Free Coaching) मिले, इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) बचे हुए 57 जिलों में अभ्युदय योजना (Abhyudaya Yojana) को शुरू करने जा रही है। सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। अब संभागीय मुख्यालय के बजाय हर जिले में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश में बहुत सारे छात्र ऐसे हैं कि जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्युदय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
ऑनलाइन स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा
सरकार अभ्युदय योजना के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञ, अपने क्षेत्र में अच्छा करने वाले लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़ रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को सिलेबस और प्रश्नपत्रों का प्रारूप भी दिया जाएगा। साथ ही छात्राओं को कक्षाओं के साथ ही आनलाइन स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
कौन है अनुज अग्निहोत्री? जिन्होंने UPSC में किया टॉप, जानें कैसे तय किया MBBS से प्रशासनिक सेवा तक का सफर
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, टॉपर्स कि लिस्ट आई सामने
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
फ्री कोचिंग की सुविधा
इस योजना का लाभ यह होगा कि छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए दूसरे राज्य या जिले में नहीं जाना पड़ेगा। छात्र अपने ही जिले में ही फ्री कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को दूसरी जगह रहने के लिए भी अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। अभ्युदय योजना के लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक गरीब परिवार से होना चाहिए। योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकता है।
Youth in uttar pradesh will be able to prepare for competitive examinations in their own districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BPCL का बड़ा दावा, संभाजीनगर में गैस संकट पर राहत, 2 माह में हर उद्योग को PNG
Apr 12, 2026 | 09:15 AMबिहार में दलित चेहरे पर दांव खेलेगी BJP! देर रात दोनों डिप्टी CM के साथ नीतीश से मिला ये नेता, सियासी हलचल तेज
Apr 12, 2026 | 09:12 AMबार-बार पेनकिलर खाना छोड़िए! सिरदर्द और एलर्जी के लिए रामबाण है पान के पत्ते का ये नुस्खा; तुरंत दिखेगा असर!
Apr 12, 2026 | 09:08 AMसंभाजीनगर खंडपीठ का आदेश, कैदियों की रिहाई में कथित हेरफेर मामला; 2 जेल अधिकारियों की जांच पर MAT की रोक
Apr 12, 2026 | 09:04 AMहोर्मुज पर अमेरिका तो यूरेनियम पर अड़ा ईरान, घंटों बातचीत के बाद भी फेल रही शांति वार्ता, जानें इनसाइड स्टोरी
Apr 12, 2026 | 09:03 AMRupali Thombre Patil का बड़ा आरोप, 25 लाख में रची गई साजिश का खुलासा
Apr 12, 2026 | 09:01 AMUP में कुछ बड़ा होने वाला है? CM योगी ने की ताबड़तोड़ बैठकें, दिल्ली से लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, हलचल तेज
Apr 12, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














