- Hindi News »
- Health »
- Betel Leaves Remedy For Headache And Allergy Natural Health Tips
बार-बार पेनकिलर खाना छोड़िए! सिरदर्द और एलर्जी के लिए रामबाण है पान के पत्ते का ये नुस्खा; तुरंत दिखेगा असर!
- Written By: प्रीति शर्मा
Betel Leaves: आजकल सिरदर्द और एलर्जी की समस्या बहुत आम हो गई है जिसके कारण लोग अक्सर पेनकिलर का सहारा लेते हैं। जो नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पान के पत्ते का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

पान के पत्ते (सौ. सोशल मीडिया)
Betel Leaves Benefits: भारतीय संस्कृति में पान के पत्ते का धार्मिक और पारंपरिक महत्व सर्वविदित है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर यह पत्ता आपको भयंकर सिरदर्द और कष्टदायक एलर्जी से भी निजात दिला सकता है। आइए जानते हैं पान के पत्तों के वे औषधीय राज जो आपकी सेहत बदल सकते हैं।
सिरदर्द में आराम
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द और माइग्रेन एक आम समस्या बन गई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पान के पत्तों में एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो दर्द निवारक के रूप में कार्य करते हैं। यदि आपको तेज सिरदर्द हो रहा है तो पान के पत्तों का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से तुरंत ठंडक और राहत मिलती है। इसके अलावा आप पान के पत्तों को माथे पर पट्टी की तरह बांध भी सकते हैं। इसके कूलिंग इफेक्ट्स नसों को शांत करते हैं और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
एलर्जी और छींकों से दिलाता है छुटकारा
बदलते मौसम में होने वाली एलर्जी, बार-बार छींक आना और नाक बहना बहुत परेशान करता है। पान के पत्ते एंटी-हिस्टामाइन गुणों से भरपूर होते हैं। एलर्जी से राहत पाने के लिए पान के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करना या उसकी भाप लेना बेहद फायदेमंद होता है। यह श्वसन तंत्र की सूजन को कम करता है और फेफड़ों को राहत पहुंचाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
Sunscreen Guide: हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है, जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब
सेवन हिल्स अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, विधायक अमीन पटेल ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
यह भी पढ़ें:- Summer Tips: सिर्फ गार्निश नहीं, हरा धनिया है हेल्थ का खजाना! ऐसे खाया तो मिलेगा दोगुना फायदा
संक्रमण और घावों को भरने में सहायक
पान के पत्तों में शक्तिशाली एंटी-सेप्टिक और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। यदि शरीर पर कहीं खुजली, रेडनेस या छोटा घाव हो गया है तो पान के पत्तों का अर्क या पेस्ट लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है। यह त्वचा की समस्याओं के लिए एक प्रभावी और सस्ता घरेलू उपचार है।
पाचन और ओरल हेल्थ के लिए वरदान
भोजन के बाद पान चबाना केवल एक परंपरा नहीं है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। यह लार ग्रंथियों को सक्रिय करता है जिससे पाचन क्रिया तेज होती है। साथ ही यह मुंह के बैक्टीरिया को मारकर मसूड़ों की सूजन और दुर्गंध को दूर करने में भी सहायक है।
ध्यान रहे कि औषधीय उपयोग के लिए सादे पान के पत्तों का ही प्रयोग करें। तंबाकू, कत्था या चूने के साथ इसका सेवन इन स्वास्थ्य लाभों को खत्म कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Betel leaves remedy for headache and allergy natural health tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानून सबके लिए समान है, लेकिन केवल शब्दों में; Pune Porsche Case आरोपी के जश्न वाले विडियो पर भड़के वडेट्टीवार
May 27, 2026 | 06:59 PMBenefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
May 27, 2026 | 06:59 PMइंदौर में बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, महंगे शौक के लिए देते थे वारदात को अंजाम; 17 मोटरसाइकिलें बरामद
May 27, 2026 | 06:56 PMBobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
May 27, 2026 | 06:47 PMNirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
May 27, 2026 | 06:42 PMराशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी
May 27, 2026 | 06:37 PMट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द मामले पर 3 घंटे तक बहस; हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
May 27, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













