- Hindi News »
- State »
- Wainganga Nalganga River Project To Remove Irrigation Backlog Of Vidarbha
विदर्भ का सिंचाई संकट होगा दूर, इसी वर्ष शुरू होगा वैनगंगा-नलगंगा नदी प्रोजेक्ट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

विदर्भ का सिंचाई बैकलॉग दूर होगा
- 426. 542- किमी लंबी नहर से जोड़ी जाएगी वैनगंगा-नलगंगा नदी
- 3,71,277- हेक्टेयर जमीन बनेगी सिंचित
- 06 – उपसा सिंचाई का होगा समावेश
- 1,011.4- मेगावाट बिजली का होगा निर्माण
- 88,575- करोड़ रुपये अनुमानित लागत
नागपुर नवभारत डेस्क: विदर्भ (Vidarbha) के सिंचाई (Irrigation) करने के लिए सरकार (Maharashtra Government) द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है. वर्ष 1972 में देशस्तर पर नदियों को जोड़ने का प्रस्ताव तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री के.एल. राव ने रखा था. वर्ष 1982 में राष्ट्रीय जलविकास संस्था की स्थापना कि गई, जब 1990 में अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो उन्होंने सकारात्मक कदम उठाए और अब केन्द्र सरकार ने बजट में नदी जोड़ो प्रकल्पों के लिए प्रावधान करना शुरू किया है. राज्य सरकार ने विदर्भ का सिंचाई बैकलॉग दूर करने के लिए.
पूर्वी विदर्भ के भंडारा से बहने वाली वैनगंगा नदी के गोसीखुर्द प्रकल्प से 426.542 किमी लंबी नहर के माध्यम से पश्चिमी विदर्भ के बुलढाना में नलगंगा नदी को जोड़ने की योजना को मंजूरी दी है. सरकार ने इसी वर्ष 2024 में ही यह परियोजना शुरू करने की तैयारी की है. 4 जनवरी को परियोजना को पानी उपलब्ध करने के लिए शर्तों को शिथिल करने के प्रस्ताव को भी मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई है. जलमित्र व अभ्यासक प्रवीण महाजन के अनुसार यह प्रकल्प संपूर्ण विदर्भ में सिंचाई समस्या को दूर कर किसानों व अंचल को समृद्ध करने का कार्य करेगा.
1286 दलघमी पानी सिंचाई के लिए आरक्षित
इस प्रकल्प में सर्वाधिक 1286 दलघमी पानी सिंचाई के लिए आरक्षित रखा गया है. 32 दलघमी घरेलू उपयोग और 397 दलघमी पानी औद्योगिक उपयोग के लिए दिया जाएगा. मतलब 73 फीसदी पानी सिंचाई के लिए दिया जाएगा. गोसीखुर्द से निकलने वाले पानी का लाभ 6 जिलों नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, बुलढाना, यवतमाल के कुल 15 तहसीलों के किसानों को मिलेगा.
प्रकल्प के लिए कुल लगभग 28,041 हेक्टेयर जमीन संपादित किया जाएगा. प्रकल्प के तहत जो 31 नये स्टॉक टैंक बनेगा उसके लिए 18,768 हेक्टेयर निजी जमीन, 609 हेक्टेयर शासकीय जमीन और 241 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी. मुख्य नहर के लिए 6474 हेक्टेयर खेत जमीन, 572.80 हेक्टेयर पड़ित जमीन सहित कुछ निवासी जमीन आदि भी संपादित किया जाएगा. 109 गांव बाधित होंगे जिसका पुनर्वसन किया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
RTE बकाया फीस पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 2019 से अटका था करोड़ों का फंड, 6 हफ्तों का दिया समय
MPSC PSI Physical Test: महाराष्ट्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षण की नई तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल
क्या आप जानते हैं? महाराष्ट्र के इस गांव में हैं डायनासोर के अंग; अब मिट्टी में मिलने की कगार पर फॉसिल पार्क
- नलगंगा इरिगेशन प्रोजेक्ट
- नलगंगा नदी
- लोवर वर्धा प्रोजेक्ट
- काटेपूर्णा प्रोजेक्ट
- गोसीखुर्द नेशनल प्रोजेक्ट
सिंचाई के साथ ही बिजली निर्माण
- दोनों नदियों को जोड़ने वाली नहर में 6 उपसा सिंचाई योजना भी प्रस्तावित है. जिसमें कुल 1.011.4 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा.
- 3,71,277 हेक्टेयर जमीन सिंचित क्षेत्र में आएगी. इस प्रकल्प की अनुमानित लागत फिलहाल 88,575 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
- केन्द्र सरकार द्वारा इस परियोजना में मदद मिलेगी जो 6 उपसा सिंचाई प्रकल्प होंगे उसमें पहले चरण में 30.25 मीटर की ऊंचाई होगी और 148.2 मेवा बिजली निर्मिति क्षमता होगी.
- नहर में लगने वाले पाइप 2.15 व 3 मीटर व्यास के होंगे. दूसरे चरण में 23.50 मिटर ऊंचाई होगी और 152 मेवा बिजली बनेगी.
- तीसरे चरण में 187.2, चौथे चरण के उपसा सिंचाई प्रोजेक्ट में 92 मेवा, पांचवे में 100 मेगावाट और छठे चरण में 43.2 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा.
-राजशेखर गोपावार
Wainganga nalganga river project to remove irrigation backlog of vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














