- Hindi News »
- State »
- Visa Period Violation Detention Center Will Soon Be Built For Foreign Citizens
वीजा अवधि उल्लंघन, विदेशी नागरिकों के लिए जल्द बनेगा डिटेंशन सेंटर
- Written By: अनिल सिंह

- अदालत से बरी होने के बाद,विदेशी नागरिकों का ठिकाना पुलिस स्टेशन
- मौजूदा इमारत की 30 कमरों में ATS, QRT, SRPF का कब्जा
मुंबई: मुंबई (Mumbai) के परेल स्थित भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के बगल में जल्द ही “डिटेंशन सेंटर” (Detention Center) का निर्माण किए जाने के संकेत मिले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव अंतिम चरण में है। क्योंकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने डिटेंशन सेंटर इमारत के पुनर्गठन के लिए गृह विभाग को 5 करोड़ रुपये से अधिक का कोटेशन भेजा है। बता दें कि, लगभग एक दशक पहले दो पाकिस्तानी नागरिकों को छह महीने तक मुंबई एक पुलिस स्टेशन में रखना पड़ा था, दोनों को एक मुकदमे में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में दोनों को अदालत ने बरी कर दिया था, चूंकि उनका वीज़ा (Visa) समाप्त हो गया था, इसलिए उन्हें तब तक पुलिस स्टेशन में रखना पड़ा।
कैदी विनिमय कार्यक्रम के तहत उन्हें उनके देश वापस नहीं भेजा जा सका था। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने और विदेशी नागरिकों को पुलिस स्टेशन में रखने की बजाए उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए, डिटेंशन सेंटर इमारत निर्माण करने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस डिटेंशन सेंटर इमारत में करीब 150 विदेशी नागरिकों को रखा जा सकता है। इनके लिए कैरम, टेलीविजन, शतरंज, वॉलीबॉल, जिम, स्कूल और पुस्तकालय जैसी मनोरंजक गतिविधियां स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इन्होने बताया कि, हालांकि एक ढांचा तैयार है जो ग्राउंड प्लस यानी दो मंजिला है, लेकिन हमें गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित विदेशी अधिनियम के आदेश के अनुसार पूरे परिसर का नवीनीकरण करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
इस इमारत में 30 कमरे हैं, जिनमें से 18 पर महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस),10 पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी),2 पर राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) का कब्जा है। एक बार प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद, संबंधित अधिकारियों को इमारत खाली करने के लिए कहा जाएगा और उन्हें वैकल्पिक कार्यालय प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी नवीनीकरण का काम शुरू करेगा।
वर्तमान में मुंबई या राज्य में कहीं भी ऐसी कोई सुविधा नहीं है, जहां ऐसे लोगों को रखा जा सके, इसके लिए एक डिटेंशन सेंटर आवश्यक है। क्योंकि कई मामलों में जो लोग वीजा मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं वे आपराधिक नहीं हैं और उन्हें जेल में बंद नहीं किया जा सकता है।
वर्तमान में कहां रहते है विदेशी नागरिक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में ऐसे निर्वासन मामले में उस विदेशी नागरिक को कहां रखना है, यह उस व्यक्ति की पर्सनालिटी पर निर्भर करता है। क्योंकि कुछ मामलों में पुलिस नोटिस देकर उन्हें हर दिन पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहती है या फिर उन्हें निर्वासन की औपचारिकता पूरी होने और वापस भेजे जाने तक पुलिस स्टेशन में ही रखती हैं। यदि व्यक्ति बेहद कुख्यात है और उसे जारी किए गए दिशानिर्देशों का वो पालन नहीं करता है, तो हम उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हैं।
एमएसएफ के हाथों में डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा
डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा, महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) द्वारा सिक्योरिटी प्रदान की जाएगी, डिटेंशन सेंटर की निगरानी पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा II) द्वारा की जाएगी। क्योंकि यह विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों से संबंधित मुद्दों से भी निपटता है। डीसीपी का कार्यालय संबंधित देशों के वाणिज्य दूतावासों के संपर्क में रहेगा, सभी औपचारिकताएं पूरी करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि बंदियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाए।
जेल नहीं, वीजा उल्लंघनकर्ताओं ठिकाना
डिटेंशन सेंटर जेल नहीं है और जेल कर्मचारियों को वहां तैनात नहीं किया जाएगा, केवल उन्हीं लोगों को हिरासत में लिया जाएगा जो अपने वीज़ा से अधिक समय तक रुके हुए पाए जाएंगे। और उन्हें तब तक वहीं रखा जाएगा जब तक कि उल्लंघनकर्ता को उसके देश वापस नहीं भेज दिया जाता है। अधिकारियों ने संबंधित देश के वाणिज्य दूतावास और बंदी के बीच एक निजी बैठक के लिए एक कमरा आवंटित करने का भी निर्णय लिया है।
Visa period violation detention center will soon be built for foreign citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: गुजरात में कैसे निर्विरोध निर्वाचित हुए BJP के 700 प्रत्याशी
May 01, 2026 | 09:45 AMनंदीग्राम हारी, अब भवानीपुर! TMC के हंगामे पर BJP नेता ने ममता पर बोला हमला, कहा- ये पृष्ठभूमि बन रही है
May 01, 2026 | 09:43 AMMankhurd Flyover Accident: कॉन्स्टेबल की मौत पर BMC का एक्शन, ठेकेदार पर 1 करोड़ जुर्माना
May 01, 2026 | 09:37 AMनवभारत विशेष: AI और एल्गोरिद्म ने पकड़ ली है वोटर की नब्ज? क्या एग्जिट पोल को पूरी तरह भरोसेमंद मानें
May 01, 2026 | 09:37 AMAnushka Sharma Birthday: जब पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को कह दी थी ये बात
May 01, 2026 | 09:35 AMBombay High Court में मुस्लिम कोटा विवाद: सरकार बोली- कोई भेदभाव नहीं, याचिका भ्रामक
May 01, 2026 | 09:29 AMनवभारत निशानेबाज: खेल के मैदान में भी कमाल, PM मोदी ने खेला फुटबॉल
May 01, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














