- Hindi News »
- Health »
- Menstrual Cup Made Using Seaweed
पीरियड्स में महिलाओं की सेहत की नई निगरानी, समुद्री शैवाल से तैयार हुआ स्मार्ट मेंस्ट्रुअल सॉल्यूशन
- Written By: दीपिका पाल
Menstruation Healthy Tips: कनाडा के शोधकर्ताओं ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए समुद्री शैवाल का उपयोग कर मौजूदा मेंस्ट्रुअल कप को एक सुरक्षित और आसान टूल के तौर पर विकसित किया है।

समुद्री शैवाल से आएगा स्मार्ट मेंस्ट्रुअल सॉल्यूशन (सौ.सोशल मीडिया)
Menstruation New Innovation: महिलाओं के जीवन में मासिक धर्म या पीरियड्स का अलग स्थान है जो प्राकृतिक प्रक्रिया है। हर माह महिलाएं मासिक धर्म के दर्द से जूझती है। महिलाएं को इस समस्या से राहत देने के लिए प्रयास भी किए जाते है जिसमें, सेनेटरी पैड्स या मेंस्ट्रुअल कप में नया नवाचार करने से है। बताया जाता है कि,कनाडा के शोधकर्ताओं ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए समुद्री शैवाल का उपयोग कर मौजूदा मेंस्ट्रुअल कप को एक सुरक्षित और आसान टूल के तौर पर विकसित किया है। दावा है कि ये टूल महिलाओं के हेल्थ को ट्रैक करेगा।
जानिए कैसे काम करेगा ये नया मेंस्ट्रुअल कप
जानकारी देते चले कि, ओंटारियो स्थित मैकमास्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस दिशा में रिसर्च की है। इसमें नए मेंस्ट्रुअल कप सामान्य नहीं होगा बल्कि संक्रमणों का पता लगाने, प्रजनन स्वास्थ्य की निगरानी करने और एंडोमेट्रियोसिस और यूटीआई जैसी स्थितियों को डिटेक्ट करने में कारगर होने वाला है।बताया गया है कि यह हाइली अब्जॉरबेंट सीवीड (अत्यधिक सोखे जा सकने वाले समुद्री शैवाल) आधारित सामग्री से बनी फ्लश की जा सकने वाली गोली है। विश्वविद्यालय की बायोमेडिकल और केमिकल इंजीनियरिंग की एसोसिएट प्रोफेसर जैनब हुसैनीदोस्त ने कहा, “इस प्रोजेक्ट ने मुझे यह समझने में मदद की कि मेंस्ट्रुअल केयर में इनोवेशन की कितनी आवश्यकता है।”
इस वजह से की नई खोज
बताया जाता है कि, पीरियड्स के दौरान आमतौर पर कप्स का प्रयोग करने वाली महिलाओं की शिकायत होती है कि इसे बदलते वक्त मेंस्ट्रुअल ब्लड फैल जाता है और यही उन्हें उन मुश्किल दिनों में इसके प्रयोग से रोकता है। लेकिन इन्ही दिक्कतों को दूर करने की बात ये रिसर्च करता है। इसे मेंस्ट्रुअल कप हटाते समय खून के बहाव को फैलने देने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। हुसैनीदोस्त ने आगे कहा, “मासिक धर्म देखभाल के बारे में बातचीत में बहुत कम प्रगति हुई है। इसका एक कारण समाज की संकीर्ण सोच है और दूसरा रुचि की कमी है, लेकिन कप में दुनिया भर की महिलाओं के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाने की क्षमता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
ये भी पढ़ें- सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत भी देता है समुद्री नमक, जानिए नमक वाले पानी से नहाने के फायदे
बीमारियों का पता लगाना होगा आसान
इस नए तरीके के मेंस्ट्रुअल कप की मदद से मासिक धर्म में राहत मिली है। टीम मासिक धर्म उत्पादों के भविष्य के संस्करणों की कल्पना करती है जो संक्रमण और रक्त जनित बीमारियों के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए सेंसर से लैस होंगे। ये मासिक धर्म के रक्त का उपयोग जैविक जानकारी के एक समृद्ध स्रोत के रूप में करेंगे। शोध का सह-नेतृत्व करने वाले मैकेनिकल और बायोइंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर तोहिद दीदार ने कहा, “यह पहनने योग्य तकनीक का एक नया रूप हो सकता है जो स्मार्टवॉच से भी अधिक मूल्यवान हो सकता है।”
आईएएनएस के अनुसार
Menstrual cup made using seaweed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद, विधायक या जिला परिषद… कौन जा रहा है कांग्रेस में? विलय की अटकलों पर ऋतब्रत बनर्जी ने लगाया ब्रेक
Jun 11, 2026 | 09:01 AMपुणे विधान परिषद चुनाव के बाद कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, हर्षवर्धन सपकाल की हाईकमान से शिकायत
Jun 11, 2026 | 08:58 AMपन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात: कमरे में बंद कर आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने भी की खुदकुशी
Jun 11, 2026 | 08:56 AMनवभारत विशेष: महाराष्ट्र की महासमृद्धि में पीएम का योगदान, प्रधानमंत्री के नाम मुख्यमंत्री फडणवीस का पैगा
Jun 11, 2026 | 08:51 AMHealthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
Jun 11, 2026 | 08:47 AMवर्धा: मांडगांव में कार-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, श्रद्धालुओं समेत कई लोग घायल
Jun 11, 2026 | 08:41 AMनासिक विधान परिषद: मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचे बागी गोकुल गिते; क्या मानेंगे फडणवीस की बात या होगी आर-पार?
Jun 11, 2026 | 08:41 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM













