- Hindi News »
- State »
- Uttar Pradesh Is A Revenue Surplus State And Ayodhya Will Be The Worlds Grandest Tourist Spot
उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस राज्य तो अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट: सीएम योगी
- Written By: अनिल सिंह

राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश आज रेवेन्यू सरप्लस राज्य है यह किसी के सामने हाथ नहीं फैलता और अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट होने जा रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अपने संबोधन में यह बात कही। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में साढ़े 31 करोड़ पर्यटक आए, इससे प्रदेश में विभिन्न तरह के रोजगार का सृजन हुआ है। जबकि पहले परिवारवाद की राजनीति करने वाले युवाओं को जाति का झुनझुना पकड़ाते थे।
इस अवसर पर उनका कहना था कि 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अयोध्या सबसे विकसित और भव्य टूरिस्ट स्पॉट होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के धार्मिक पर्यटक स्थल को विकसित कर रही है। काशी विश्वनाथ में पहले एक साथ जहाँ पचास श्रद्धालु भी खड़े नहीं हो पाते थे वहीं अब कॉरिडोर बन जाने से पचास हजार श्रद्धालु एक साथ धाम में एकत्र होकर धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। बताते चलें कि अभी 1 जनवरी को काशी ने श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर रिकॉर्ड बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
कब होंगे UP में पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- विधानसभा इलेक्शन से पहले…
वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
उन्होंने कहा कि अब भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस राज्य है, जो किसी के सामने हाथ नहीं फैलता है, अब यूपी के पास युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए पंच प्रण- गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, नागरिक कर्तव्य और एकता एवं एकजुटता का संकल्प दिया है। इन्हीं संकल्पों के साथ यदि हम पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य करेंगे तो भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
इस अवसर पर वह विपक्ष पर भी हमलावर रहे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवादी लोग पहले युवाओं को जाति का झुनझुना पकड़ाते थे, 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। वे लोग जब सत्ता में आते थे अपनी जाति का अहित करते हुए अपने परिवार के कल्याण में लग जाते थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर सबसे अधिक युवा भारत में हैं और भारत में सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। यहां पर 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है, जिन्हें हमें काम देना होगा। इसके लिए हमें जाति, मत, मजहब और क्षेत्र से ऊपर उठना होगा। जब पूरा भारत राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ मिलकर कार्य करेगा तो कोई ताकत हमारे देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगी।
Uttar pradesh is a revenue surplus state and ayodhya will be the worlds grandest tourist spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
Apr 07, 2026 | 08:29 PMरिहाई की गूंज से हिला पाकिस्तान! इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उबाल, रावलपिंडी में धारा 144 लागू
Apr 07, 2026 | 08:25 PMकभी रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोए थे…अब बन गए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष, कौन हैं तमीम इकबाल?
Apr 07, 2026 | 08:22 PMबंगाल में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं को ₹2000 और किसानों को ₹15000 सालाना; घोषणा पत्र के 5 बड़े वादे
Apr 07, 2026 | 08:17 PMसमुद्री सुरक्षा होगी हाईटेक: अवैध मछलीमारी पर लगाम के लिए महाराष्ट्र खरीदेगा 10 नए ड्रोन
Apr 07, 2026 | 08:16 PMठाणे-बोरीवली ट्वीन टनेल के लिए टीबीएम ‘नायक’ लांच, सबसे लंबी रोड टनेल होगी तैयार
Apr 07, 2026 | 08:01 PMऋषि दुर्वासा के श्राप से हिल गई थी दुनिया, भगवान भी नहीं बच पाए
Apr 07, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM













