- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Chaos In Saharanpur Over Offering Namaz In Mosque Tension In The Area Due To Stone Pelting
UP News: सहारनपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल, पत्थरबाजी से इलाके में तनाव
Saharanpur Mosque Dispute: सहारनपुर की हाजरा मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई है। इसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: रंजन कुमार

सहारनपुर में तैनात पुलिस। इमेज-सोशल मीडिया
UP Mosque Incident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नागल थाना क्षेत्र अंतर्गत नोजली दनियालपुर गांव स्थित हाजरा मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते ईंट और पत्थरबाजी में बदल गया। इससे गांव में खलबली मच गई। इस दौरान महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।
नोजली दनियालपुर निवासी गुलजार और यूनुस ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके गांव में हाजरा मस्जिद में सभी लोग वर्षों से मिल-जुलकर नमाज अदा करते आ रहे हैं। हाल में एक पक्ष उन्हें नमाज पढ़ने से रोक रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
मारपीट करने का लगाया आरोप
आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग मस्जिद की छत पर चढ़ गए और वहां से ईंट और पत्थर फेंकने लगे। इसमें अमरीशा गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे पक्ष के इकराम ने आरोप लगाया कि गांव का एक पक्ष मस्जिद की देखरेख और जिम्मेदारी को लेकर दबाव बना रहा था। उनका कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। इसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को तितर-बितर कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गांव में शांतिपूर्ण माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
Bihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
कहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
यह भी पढ़ें: यूपी में ‘ऑपरेशन क्लीन’ से तहलका, 5 घंटे में दो एनकाउंटर, बुलंदशहर-सहारनपुर में इनामी बदमाश ढेर
दोनों पक्षों ने दी तहरीर
देवबंद के सर्किल ऑफिसर (CO) अभितेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी गांव में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।
Chaos in saharanpur over offering namaz in mosque tension in the area due to stone pelting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMमध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
May 06, 2026 | 06:44 PM15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
May 06, 2026 | 06:39 PMAndroid 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
May 06, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














