-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur Minor Girl Kidnapped Gang Raped In Moving Car Policeman Accused
कानपुर में फर्राटा भरती कार में दरिंदगी, युवती को घर के बाहर से अगवा कर गैंगरेप, वर्दीधारी भी शामिल!
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Kanpur Gangrape News: कानपुर के सचेंडी में एक युवती को स्कॉर्पियो से अगवा कर दो घंटे तक दरिंदगी की गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है।

Sachendi Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सचेंडी इलाके में दबंगों ने एक युवती को उसके घर के पास से अगवा किया और चलती स्कॉर्पियो में गैंगरेप किया। सनसनीखेज आरोप है कि इस हैवानियत में एक खाकी वर्दीधारी भी शामिल था।
कानपुर के थाना सचेंडी अंतर्गत शंकर नगर गांव में देर रात एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती देर रात अपने घर के पास ही जा रही थी, तभी एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी। कार में सवार दो लोगों ने उसे जबरन खींचकर अगवा कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने चलती कार में पीड़िता के साथ करीब दो घंटे तक बर्बरता की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता दरिंदगी के कारण बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे उसके घर के बाहर ही फेंककर फरार हो गए।
परिजनों खाकी पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता के परिजनों ने जब उसे घर के बाहर हाल में देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला और गंभीर मोड़ तब आया जब परिजनों ने पुलिस पर ही संगीन आरोप लगाए। परिजनों का दावा है कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि आरोपियों में उनका ही एक साथी (जो पुलिसकर्मी है) शामिल है, तो उन्हें थाने से भगा दिया गया। अगले दिन जब पीड़ित परिवार ने कानपुर प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई और पूरी घटना की जानकारी दी, तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि, परिजनों में इस बात को लेकर भी गुस्सा है कि शिकायत के बावजूद मामला ‘अज्ञात’ के नाम से दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या
‘गोमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे’, कानपुर में सीएम योगी ने लिया संकल्प
खुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
‘अगर सपा से बागी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा’, ओपी राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का पलटवार
पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा
इस संवेदनशील मामले पर पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने बयान जारी कर बताया कि थाना सचेंडी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी छोटी बहन के साथ गलत कार्य होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
यह भी पढ़ें: क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश
कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल, पुलिसकर्मी की संलिप्तता के आरोपों की जांच और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
Kanpur minor girl kidnapped gang raped in moving car policeman accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














