In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Urdu Bmc School Of Sewri Shifted To Parel
मौत के साए में 1200 बच्चों की ज़िन्दगी, जर्जर ईमारत ढहने का इंतज़ार का रहा है प्रशासन!
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Feb 25, 2024 | 04:27 PM

- खतरे में है उर्दु मनपा स्कूल के बच्चों की जान
- शिक्षा विभाग कर रहा स्कूल हस्तांतरित
- अभिभावकों ने लगाया मनमानी का आरोप
मुंबई: रफी अहमद किदवई मार्ग स्थित शिवडी क्रास रोड के मनपा संचालित उर्दु स्कूल की जर्जर इमारत कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। इसको लेकर मनपा प्रशासन ने स्कूल को अन्यंत्र हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। वहीं बच्चो के अभिभावकों मे भारी नाराज़गी देखी जा रही है। उन्होंने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। रफी अहमद किदवई नगर स्थित शिवडी क्रास रोड का उर्दु स्कूल इन दिनों जर्जर स्थिति के बावजूद उर्दु के बच्चों को पढ़ाने के लिये मजबूर हैं।
मौत के साए में 1200 बच्चों की ज़िन्दगी
यहां 1200 बच्चे मौत के साए मे तालीम हासिल कर रहे हैं। विद्यालय मे जगह-जगह लोहे के सपोर्टर लगे हुए देखे जा सकते हैं। छत की सीलिंग भी टपकती रहती है, जो कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है। महानगर पालिका का ये स्कूल एफ-साऊथ विभाग के अन्तर्गत आता है। शिक्षा विभाग की प्रशासकीय अधिकारी वीणा सोनावणे ने उर्दु स्कूल की स्थिति देखते हुए तत्काल इसे अन्यत्र हस्तांतरित करने की अपील वरिष्ठ अधिकारियों से की और उसे मंजूरी भी मिल गई।
अभिभावकों में बढ़ा गुस्सा, किया विरोध
स्कूल को परेल के एम पी एस मे हस्तांतरित किया जाना है, वहां 1200 बच्चों को समाहित करने की अतिरिक्त व्यवस्था है, प्राइमरी शिवड़ी एम पी एस में 5 वीं शिफ्ट की जा रही है, जो मात्र एक किलो मीटर और परेल के स्कूल में 9 वीं और 10 वीं को जी 2 किलोमीटर की दूरी पर है। बच्चों के अभिभावकों का आरोप है की शिक्षा अधिकारी उर्दु के बच्चों के साथ मनमानी कर रहे हैं, जबकि स्कूल को रिपेयर करके भी बच्चों को पढाया जा सकता है, उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं के पास भी दौड़ धूप करनी शुरु कर दी, शिवसेना उद्धव गुट के नेता मयूर चंद्रकांत कांबले ने उन्हे इन्साफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
सफी शैख नामक अभिभावक का कहना है कि उर्दु माध्यम के इस स्कूल में 1200 बच्चे पढ़ते हैं परीक्षाएँ चल रही हैं। ऐसे मे बच्चो को 6 किलोमीटर दूर के स्कूल में हस्तांतरित करना मनमानी नहीं तो और क्या कहा जायेगा, हम इसके लिये हर सम्बंधित विभाग जा रहे हैं। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।
वीणा सोनावणे (प्रशासकीय अधिकारी) ने बताया, स्कूल में बच्चों को एक दिन भी पढ़ाना खतरे से खाली नही है। हम बच्चों की जान से खिलवाड़ नहीं कर सकते, स्कूल को हस्तांतरित करने की अपील हमने विभाग से की थी उसे तत्काल प्रभाव से मंजूरी मिल गई है। इमारत की 4 थी मंजिल के कमरे सील कर दिए गए हैं, क्योकि अगर वो गिरा तो नीचे भी उसका असर होगा, अब बच्चों के इम्तिहान बारा देवी स्थित एम पी एस स्कूल मे होंगे। जब हमारे पास व्यवस्था है तो फिर हम रिस्क क्यों ले, ये आरोप लगाने वाले अगर कोई घटना हो जायेगी तो उल्टे हम पर आरोप लगायेंगे। 27 फरवरी से बच्चों को यहां नहीं पढ़ाया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai: सिग्नल पर भीख नहीं अब मिलेगा रोजगार, सिग्नल शाला बदलेगी वंचित बच्चों का भविष्य
महाराष्ट्र के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द: अप्रैल से जून तक करना होगा जनगणना का काम; मुख्यालय छोड़ने पर रोक
सरकारी स्कूलों में घट रही छात्र संख्या, पिछले वर्ष की तुलना में 6,515 छात्र कम, तलाश में भटक रहे शिक्षक
बड़ी खबर: मुंबई के BMC स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट, LPG की कमी से बच्चों को नहीं मिल रहा खाना
Urdu bmc school of sewri shifted to parel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 25, 2024 | 04:27 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Apr 09, 2026 | 08:31 PMकरोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
Apr 09, 2026 | 08:26 PMराघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Apr 09, 2026 | 08:24 PMइस्लामाबाद समिट से पहले बड़ा धमाका! इजरायल के हमलों ने बिगाड़ा गेम, क्या फिर शुरू होगी जंग?
Apr 09, 2026 | 08:23 PMतीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण
Apr 09, 2026 | 08:18 PMमलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
Apr 09, 2026 | 08:18 PMचंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
Apr 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














