- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Bjp Internal Rift Kishore Jorgewar Vs Sudhir Mungantiwar News
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
Chandrapur News: चंद्रपुर में भाजपा के दो दिग्गजों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विधायक किशोर जोरगेवार ने सुधीर मुनगंटीवार के 2029 में यहाँ से चुनाव लड़ने के दावे को 'दिखावा' और 'शोबाजी' करार दिया है

Chandrapur BJP, Kishore Jorgewar News: चंद्रपुर स्थानीय भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने अपनी ही पार्टी के विधायक सुधीर मुनगंटीवार पर दिखावे की राजनीति करने का तंज कंसते हुए स्पष्ट किया कि, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से तो वे स्वयं ही चुनाव लड़ेंगे।
उन्हें अन्यत्र कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों विधायक मुनगंटीवार ने एक कार्यक्रम में यह कहा था कि विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से अनुसूचित जाति का आरक्षण खत्म हो जाएगा, ऐसे में 2029 में वे ही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपाई प्रत्याशी रहने वाले है।
मुनगंटीवार के उक्त बयान पर पलटवार करते हुए जोरगेवार ने कहा कि मुनगंटीवार भले ही चंद्रपुर से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हो, पर यह बात तो पूर्णतः पार्टी तय करती है कि किस सीट से किसे प्रत्याशी बनाना है। उन्होंने कहा कि, 2029 के लिए अभी काफी ववक्त है, असल बात तो यह है कि, 2029 में विधानसभा क्षेत्रों का डिलिमिटेशन होगा भी या नहीं, हुआ तो यहां का आरक्षण हटेगा या नहीं, कहीं यह क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित होता है तो क्या, पार्टी मुनगंटीवार को टिकट देगी भी या नहीं, ऐसे कई सवाल यहां खड़े हो जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
मलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
गड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
अकोला में विवाहिता की अधजली लाश मामले का पर्दाफाश; हत्यारा पति, सास और एक अन्य गिरफ्तार, 13 तक पुलिस रिमांड
अकोला: विदेश जाने के क्रेज में 35% का उछाल; एक साल में 17 हजार से अधिक नागरिकों ने बनवाए पासपोर्ट
मुनगंटीवार जनाधार खो चुके उन्होंने कहा कि मुनगंटीवार अब जनाधार खो चुके है, तभी तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2।60 लाख वोटों से पराजय स्वीकारनी पड़ी, नगर परिषद चुनावों में भी पार्टी विफल रही, हाल ही में हुए मनपा चुनाव में भी पार्टी को आशातीत सफलता हाथ नहीं लगी।
उन्होंने यह भी कहा कि, मुनगंटीवार ने अभी 1630 कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश दिलाने का दावा किया है। वास्तविकता तो यह है कि, यह महज एक दिखावा था, ऐसी शोबाजी से कभी राजनीति सफल नहीं होती है।
Chandrapur bjp internal rift kishore jorgewar vs sudhir mungantiwar news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Breaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी
Apr 09, 2026 | 09:01 PMबिहार का खजाना खाली? तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- मुझे और राज्य के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली सैलरी
Apr 09, 2026 | 08:56 PMक्रिकेट इतिहास के सबसे खौफनाक स्पेल, टी20 में रच दिया इतिहास, अकेले झटके 9 विकेट, 13 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Apr 09, 2026 | 08:56 PMअब होगी असली जंग! चीन की इस भविष्यवाणी से दुनिया में बढ़ी टेंशन, क्या ईरान युद्ध में बुरी तरह फंसेगा अमेरिका?
Apr 09, 2026 | 08:55 PM‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Apr 09, 2026 | 08:31 PMकरोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
Apr 09, 2026 | 08:26 PMराघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Apr 09, 2026 | 08:24 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














