- Hindi News »
- State »
- Up Will Be Among The Top Five States Of The Country In Foreign Investment Yogi Government Made Road Map
विदेशी निवेश में देश के पांच अव्वल राज्यों में होगा यूपी, योगी सरकार ने बनाया रोड मैप
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजेश मिश्र
लखनऊ: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान भी विदेशी निवेश (Foreign Investment) आकर्षित करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) अब इस मामले में देश के पांच शीर्ष राज्यों में जगह बनाने की तैयारी में है। औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संकट के दौरान जब देश में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार सुस्त थी, उस दौरान भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कई निवेशकों ने प्रदेश में अपना उद्यम स्थापित करने में रूचि दिखाई है। जिसके चलते ही उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश 712.35 मिलियन यूएस डॉलर से बढ़कर 785.55 यूएस मिलियन यूएस डॉलर हो गया है। यह बढ़ोतरी बीते साल जून से दिसंबर के बीच की है। उनका कहना है कि अभी उत्तर प्रदेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाने के मामले में 11वें स्थान पर है। आने वाले समय में इस मामले में इसके शीर्ष पांच राज्यों में आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में विदेशी कंपनियों का निवेश पिछले साल की दूसरी छमाही में 5211.98 करोड़ रुपए से बढ़कर दिसंबर 2021 में 5758.17 करोड़ रुपए का हो गया। इसके अलावा राज्य में विदेशी कंपनियों की 40 परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है। इन विदेशी कंपनियों को उद्यम स्थापित करने के लिए जमीन मिल चुकी है। इसमें 20559 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश होना है। प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते विदेशी निवेश में इजाफा होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में 20559 करोड़ रुपए का निवेश होना है
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना संकट के दौरान उत्तर प्रदेश में मार्च 2020 से मई 2021 तक देशी और विदेशी निवेशकों के 66000 करोड़ रुपए के 96 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन 96 निवेश प्रस्तावों में 40 प्रस्ताव विदेशी निवेशकों के थे। इन 40 प्रस्तावों में 22 निवेश प्रस्ताव 100 करोड़ रुपए से अधिक के थे और इन निवेश प्रस्तावों के जरिए राज्य में 20559 करोड़ रुपए का निवेश होना है।
चीनी कंपनी ने शुरु किया उत्पादन
हाल में हुए विदेशी निवेशों में चीन से आई एक जूता बनाने वाली कंपनी ने तो आगरा में 300 करोड़ रुपए के निवेश के साथ उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसी तरह राज्य में जापान की सात, कनाडा की दो, जर्मनी की चार, हांगकांग की एक, सिंगापुर की दो, यूके की तीन, यूएस की पांच और कोरिया की चार कंपनियां निवेश कर रही हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट और आइकिया जैसी कंपनिया भी हैं।
Up will be among the top five states of the country in foreign investment yogi government made road map
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोकी सैन्य कार्रवाई… सऊदी अरब और तुर्किये की अपील पर हुआ सीजफायर
Mar 18, 2026 | 10:29 PMविकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
Mar 18, 2026 | 10:08 PM‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PMNepal-China Dispute: मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में जलाई गई शी जिनपिंग की किताबें, चीन ने जताई आपत्ति
Mar 18, 2026 | 10:05 PMईरान के दो मजबूत पिलर ढहे, खुफिया मंत्री की मौत पर पेजेश्कियन ने की पुष्टि; जानें क्या बोले राष्ट्रपति
Mar 18, 2026 | 09:59 PMपाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, अनफिट होने पर भी वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर, जांच रिपोर्ट में खुली चयन की पोल
Mar 18, 2026 | 09:58 PM‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
Mar 18, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM














