-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Fpi Puts Rs 14167 Crore In Shares So Far In May
FPI: भारत पाक तनाव भी नहीं हिला पाया निवेशकों का भरोसा, मई के महीने में एफपीआई में आए 14,167 करोड़ रुपये
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद भी निवेशकों ने इंडियन शेयर मार्केट में अपना भरोसा जताया है। यही कारण है कि मई के महीने में भी एफपीआई में बढ़त जारी है।

एफपीआई (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद भी भारतीय शेयर बाजार के एक बहुत अच्छी खुशखबरी आ रही है। बताया जा रहा है कि टेंशन की इस स्थिति में भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई ने शेयर मार्केट पर विश्वास जताया है। साथ ही इस महीने अब तक एफपीआई के माध्यम से 14,167 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। अनुकूल ग्लोबल रुख और मजबूत डोमेस्टिक बेस के कारण एफपीआई शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं।
सबसे खास बात ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद भी एफपीआई इंडियन मार्केट में इंवेस्टमेंट कर रहे हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में एफपीआई ने इंडियन शेयर मार्केट में 4,223 करोड़ रुपये डाले थे। यह 3 महीनों के बाद उनका पहला निवेश था। इससे पहले, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई ने मार्च में शेयरों से 3,973 करोड़ रुपये, फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये निकाले थे।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आगे बढ़ते हुए मैक्रो ग्लोबल फेक्टर जैसे डॉलर में गिरावट, अमेरिका और चीनी अर्थव्यवस्था में सुस्ती और घरेलू मोर्चे पर सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के हाई ग्रोथ रेट, घटते इंफ्लेशन और रेपो रेट में कमी की वजह से एफपीआई का भारतीय बाजार के प्रति आकर्षण बना रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बॉन्ड या ऋण प्रवाह बहुत कम रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने की 9 तारीख तक शेयरों में शुद्ध रूप से 14,167 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया है। इस तरह चालू वर्ष में अब एफपीआई की निकासी घटकर 98,184 करोड़ रुपये रह गई है।
इंडियन शेयर मार्केट में एफपीआई की एक्टिविटीज में अप्रैल में सुधार हुआ है। माना जा रहा है कि मई में भी यह रुख जारी रह सकता है। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि अनुकूल ग्लोबल फेक्टर और मजबूत घरेलू बुनियाद से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड एग्रीमेंट, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, भारतीय रुपये में मजबूती से वैश्विक निवेशकों के समक्ष भारतीय परिसंपत्तियों का आकर्षण बढ़ा है।
गौतम अडानी की कंपनी ने कर दिया कमाल, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में हो रही वाहवाही
इसके अलावा भारत की कुछ बड़ी कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से भी एफपीआई की धारणा में सुधार हुआ है।जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में एफपीआई निवेश की खासियत यह रही है कि उन्होंने लगातार खरीदारी की है। उन्होंने आठ मई को समाप्त 16 कारोबारी सत्रों में 48,533 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। हालांकि, नौ मई को भारत-पाकिस्तान विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने 3,798 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि सामान्य सीमा के तहत बॉन्ड से 3,725 करोड़ रुपये निकाले हैं, जबकि स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग से 1,160 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Fpi puts rs 14167 crore in shares so far in may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














