- Hindi News »
- State »
- Sanjay Raut And Sushma Andhare Demand For Resignation Of Dada Bhuse And Shambhuraje Desai
भुसे और देसाई से इस्तीफा लो, पाटिल ड्रग्स मामला- राउत ने महायुति सरकार को घेरा
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: ड्रग माफिया ललित पाटिल की गिरफ़्तारी के बाद उसके बयान से महायुति सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। पाटिल ने अपने बयान में कहा है कि उसके धंधे में कई बड़े लोग शामिल हैं और वह इन सभी का पर्दाफाश करेगा। इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट की उपनेता सुषमा अंधारे (Sushma Andhare) ने आरोप लगाया था कि पाटिल को अस्पताल से भगाने के पीछे कैबिनेट मंत्री दादा भुसे (Dada Bhuse) और शंभूराज देसाई (Shambhuraje Desai) का हाथ है। उन्होंने इन दोनों नेताओं के नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। अब इसके बाद यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर शिंदे सरकार में दम है तो कैबिनेट मंत्री दादा भूसे और शंभूराजे देसाई से इस्तीफा लेकर दिखाए।
पाटिल तो सिर्फ एक मोहरा है
संजय राउत ने कहा कि ड्रग्स के काले कारोबार में ललित पाटिल सिर्फ एक मोहरा है। उन्होंने कहा कि इस गोरखधंधे में कई बड़े लोग शामिल हैं। राउत ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस पूरे मामले का राजनीति के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। पाटिल के मुताबिक़ वह ससून अस्पताल से भागा नहीं था बल्कि उसे भगाया गया। सेना प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि आखिर पाटिल को भगाने के पीछे किसका हाथ है। आखिर किसके आशीर्वाद से पाटिल को अस्पताल में सारी सुख सुविधाएं मिल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे की पार्टी में गृहयुद्ध! शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों पर शिंदे गुट के सांसद का बड़ा खुलासा
Ajit Pawar Case: ‘सुनेत्रा पवार खुद करें FIR की मांग’, संजय राउत का बीजेपी पर तंज- ‘जब कर नहीं तो फिर डर कैसा?
‘पाकिस्तान की दलाली बंद करें’, संजय राउत के विदेश मंत्री का इस्तीफा मांगने पर BJP का पलटवार
बारामती उपचुनाव में ‘सुनेत्रा पवार’ या ‘कांग्रेस’ किसका साथ देगी शिवसेना UBT? संजय राउत ने किया खुलासा
सुषमा अंधारे भी भड़की
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि ललित पाटिल की गिरफ़्तारी के बाद ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद कई लोगों के मुंह बंद हो जाएगे। इस बयान के बाद ठाकरे गुट की उपनेता सुषमा अंधारे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस बोल रहे हैं कि बोलने वालों का मुंह बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या यह चेतावनी है या धमकी है। अंधारे ने कहा कि क्या नवाब मलिक, अनिल देशमुख और संजय राऊत की तरह मुझे भी फसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को इस तरह की धमकी की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
आरोप साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा
कैबिनेट मंत्री शंभूराजे देसाई ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। मेरा ललित पाटिल से कोई संबंध नहीं है। वहीं कैबिनेट मंत्री दादा भुसे ने भी पाटिल प्रकरण में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
Sanjay raut and sushma andhare demand for resignation of dada bhuse and shambhuraje desai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप का मीडिया पर तीखा हमला, कहा-ईरान की सैन्य शक्ति पूरी तरह तबाह; अब दुनिया को अमेरिकी तेल का सहारा
Apr 11, 2026 | 07:46 PMVaruthini Ekadashi Remedies: वरुथिनी एकादशी के दिन चुपचाप कर लें ये 3 आसान उपाय, दूर होगी पैसों की कमी!
Apr 11, 2026 | 07:39 PMअकोला: जनगणना विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,फील्ड ट्रेनर्स ने की प्रत्यक्ष स्थल पर अभ्यास
Apr 11, 2026 | 07:37 PMअभिषेक शर्मा ने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पछाड़ा, IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर बने नंबर-1 बल्लेबाज
Apr 11, 2026 | 07:36 PMग्लोबल मार्केट में तेजी का असर, अमेरिका-ईरान सीजफायर के संकेतों से रॉकेट बना बाजार; 6% उछले निफ्टी-सेंसेक्स
Apr 11, 2026 | 07:31 PMविहीगांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, लापरवाही प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सोमवार से आमरण अनशन
Apr 11, 2026 | 07:31 PMह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने कर सहायक उपरवट का किया सम्मान
Apr 11, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














