- Hindi News »
- State »
- Ncp Leaders Express Concern Over Incidents Of Communal Tension In Maharashtra
NCP नेताओं ने महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर जताई चिंता
- Written By: वैष्णवी वंजारी

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं ने कोल्हापुर सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में हाल के दिनों में हुई सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर शनिवार को चिंता जताई। राकांपा के गठन के 24 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ये घटनाएं लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं हैं। वहीं, राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिये सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की घटनाएं अतीत में कभी नहीं हुईं। कोल्हापुर में मंगलवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया था, जब दो लोगों ने मैसूर के 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर को कथित रूप से एक आपत्तिजनक ऑडियो संदेश के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया।
अगले दिन, टीपू सुल्तान की तस्वीर के कथित इस्तेमाल को लेकर शहर में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना होने के बाद पुलिस को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को बल-प्रयोग के जरिये तितर-बितर करना पड़ा। वहीं, अहमदनगर जिले में पुलिस ने पिछले रविवार को निकाले गए एक जुलूस के दौरान कथित रूप से मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर ले जाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। इसी तरह, बृहस्पतिवार को एक किशोर द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर औरंगजेब का महिमामंडन करने वाला संदेश पोस्ट किए जाने के बाद बीड जिले के आष्टी कस्बे में तनाव फैल गया। हिंदुत्व संगठनों ने शुक्रवार को आष्टी में ‘बंद’ का आह्वान किया। इन घटनाओं का जिक्र करते हुए सुले ने कहा, ‘‘यह स्थिति लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: मेल्ट्रॉन अस्पताल में फर्जी निरीक्षण का मामला, कर्मचारियों से अभद्रता और डॉक्टर को दी धमकी
Sambhajinagar में जनगणना की तैयारी तेज, लापरवाही पर होगी कार्रवाई; अधिकारियों को सख्त निर्देश
Sambhajinagar में जनगणना तैयारी, ऑनलाइन पंजीयन पर जोर; कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश
BPCL का बड़ा दावा, संभाजीनगर में गैस संकट पर राहत, 2 माह में हर उद्योग को PNG
सुले लोकसभा में पुणे जिले की बारामती सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। राकांपा नेताओं से समुदायों के बीच तनाव घटाने की दिशा में काम करने की अपील करते हुए सुले ने कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र और देश के विकास के लिए लड़ना जारी रखेंगे।” उन्होंने राकांपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि वे पार्टी की ‘‘रीढ़” हैं। सुले कहा, ‘‘कई नेताओं ने पार्टी के विकास में योगदान दिया, कई अन्य पार्टी छोड़कर चले गए, लेकिन कार्यकर्ता हमेशा से ही संगठन की रीढ़ रहे हैं।”
कार्यक्रम में राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा, ‘‘समाज में तनाव बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कुछ ऐसा है, जो अतीत में कभी नहीं हुआ। हमें महाराष्ट्र को ‘तंतमुक्त’ (विवाद मुक्त) बनाने के प्रयास करने की आवश्यकता है।” इस अवसर पर सुले ने राज्य के गृह मंत्री रहे दिवंगत राकांपा नेता आर आर पाटिल और धनशोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री नवाब मलिक को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि अगले साल नवाब भाई पार्टी के स्थापना दिवस पर झंडा फहराने के लिए हमारे साथ होंगे। सत्य की हमेशा जीत होगी।” महाराष्ट्र में राकांपा महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा है, जिसमें उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल है। इस गठबंधन ने नवंबर 2019 से जून 2022 तक महाराष्ट्र की सत्ता संभाली। (एजेंसी)
Ncp leaders express concern over incidents of communal tension in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल में होगा सत्ता परिवर्तन! परिणय फुके ने संभाली कमान, बोले- हर बूथ तक पहुंचेगा BJP का ‘SIR’ प्लान
Apr 12, 2026 | 10:01 AMBaisakhi 2026: सरसो दा साग से लेकर फिरनी तक, घर पर बनाएं ये हैं 5 सदाबहार पंजाबी डिशेज
Apr 12, 2026 | 09:59 AMSambhajinagar: मेल्ट्रॉन अस्पताल में फर्जी निरीक्षण का मामला, कर्मचारियों से अभद्रता और डॉक्टर को दी धमकी
Apr 12, 2026 | 09:57 AMIraq में युद्ध और गंभीर आर्थिक संकट के बीच निज़ार अमीदी बने नए राष्ट्रपति, संभालेंगे देश की अहम कमान
Apr 12, 2026 | 09:55 AMमुंबई में नया साइबर फ्रॉड: APK लिंक से गैस बिल के नाम पर ठगी, दर्जनों लोग शिकार
Apr 12, 2026 | 09:54 AMशांति वार्ता हो गई फेल…फिर भी लड्डू बांटने निकला पाकिस्तान, पाक विदेश मंत्री बोले- 10 दिन बाद फिर होगी बात
Apr 12, 2026 | 09:52 AM6 दावेदार और 1 कुर्सी! नागपुर ग्रामीण कांग्रेस की कमान किसे? राव दान सिंह ने वेणुगोपाल को भेजी रिपोर्ट
Apr 12, 2026 | 09:45 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM













