Sambhajinagar: मेल्ट्रॉन अस्पताल में फर्जी निरीक्षण का मामला, कर्मचारियों से अभद्रता और डॉक्टर को दी धमकी

Sambhajinagar Fake Corporator Case: संभाजीनगर के मेल्ट्रॉन अस्पताल में फर्जी नगरसेवक बनकर दो लोगों ने 3 घंटे तक निरीक्षण किया, रजिस्टर की कॉपी निकाली और डॉक्टर को धमकी दी, मामला दर्ज।
Sambhajinagar: Case of Bogus Inspection at Meltron Hospital—Staff Mistreated, Doctor Threatened
फर्जी नगरसेवक( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Hospital Inspection Fraud: छत्रपति संभाजीनगर शहर के विकलथाना स्थित मेल्ट्रॉन अस्पताल में दो लोगों द्वारा स्वयं को नगरसेवक बताकर निरीक्षण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दोनों आरोपियों ने लगभग तीन घंटे तक अस्पताल में घूमकर रजिस्टर की कॉपी निकाली, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया और डॉक्टर को निलंबित करने की धमकी दी।

इस घटना से अस्पताल का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ। यह घटना 9 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे से शाम 6:45 बजे के बीच हुई। इस मामले में इमरान सालार (40, निवासी बुढीलेन) और असरार अहमद (40, निवासी रहमानिया कॉलोनी, किराडपुरा) के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अमित संजय साबले (27, निवासी नवजीवन कॉलोनी, हडको) अस्पताल में सेवक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चार लोग अस्पताल में पहुंचे।

उन्होंने खुद को नगरसेवक बताते हुए सीधे मेडिकल अधिकारी के कक्ष के बाहर से निरीक्षण शुरू कर दिया। बिना किसी अनुमति के उन्होंने दवा भंडार, स्टॉक सूची और अन्य रजिस्टर मंगवाकर जांच शुरू कर दी।

इतना ही नहीं, रजिस्टर बाहर ले जाकर उसकी कॉपी भी कराई, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जब डॉ. विकास देवकर ने दस्तावेज देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें निलंबित करने की धमकी दी। इस दौरान एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अस्पताल के विभिन्न विभागों में घुसकर रिकॉर्डिंग करता रहा।

कैंप के दौरान मरीजों को करना पड़ा अधिक इंतजार

8 अप्रैल को अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 15 मरीजों की सर्जरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल और जांच का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है।

लेकिन इसी दौरान हुई इस घटना के कारण अस्पताल की व्यवस्था बाधित हुई और मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाच पुलिस कर्मी साहब खान कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com