- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Digital Census Preparation Sambhajinagar Municipal Training Warning
Sambhajinagar में जनगणना की तैयारी तेज, लापरवाही पर होगी कार्रवाई; अधिकारियों को सख्त निर्देश
Sambhajinagar Digital Census: संभाजीनगर में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज है। आयुक्त ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी और 59 फील्ड ट्रेनर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- Written By: अंकिता पटेल

संभाजीनगर डिजिटल जनगणना( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Census Training Program: छत्रपति संभाजीनगर देश में लगभग 16 वर्षों के बाद होने जा रही जनगणना को लेकर महानगरपालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस पृष्ठभूमि में महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर की जनगणना को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण सत्र में आयुक्त अमोल येडगे ने कहा कि भारत में पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है।
इसलिए यह प्रक्रिया पहले से अधिक जिम्मेदारी वाली है और इसका हिस्सा बनना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण को गंभीरता से समझें और उसे प्रभावी ढंग से आगे तक पहुंचाएं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार निकला फर्जी डॉक्टर: काउंसलिंग के नाम पर छात्रों से की लाखों की ठगी
पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO
केंद्र की प्याज खरीद नीति पर भड़के महाराष्ट्र के किसान: 1235 के दाम को बताया जख्मों पर नमक, आंदोलन की चेतावनी
नागपुर में होटल-रेस्तरां पर FDA सख्त, ‘नकली चीज’ छिपाना पड़ेगा भारी; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
यदि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की निष्क्रयता या गलती सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महानगरपालिका की ओर से कुल 59 शिक्षकों को फील्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। इन ट्रेनर्स को मास्टर ट्रेनर उपजिलाधिकारी रुपेश शिंगारे और नगर रचनाकार शिवानंद नलगिरे ने मार्गदर्शन दिया।
2,500 से 3,000 कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
यह 59 फील्ड ट्रेनर्स 27 अप्रैल से 8 मई 2026 के बीच लगभग 2500 से 3000 पर्यवेक्षकों और गणनाकारों को प्रशिक्षण देंगे, प्रशिक्षण में डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप का उपयोग और जानकारी संग्रह करने की पद्धति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar में जनगणना तैयारी, ऑनलाइन पंजीयन पर जोर; कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश
प्रशिक्षण के बाद पर्यवेक्षक और गणनाकार 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे, इस चरण में प्रत्येक परिवार की प्राथमिक जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाएगी, फरवरी 2027 में होगी मुख्य जनगणना के बाद फरवरी 2027 में मुख्य जनगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Digital census preparation sambhajinagar municipal training warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RGPV को 3 हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव, हटेगा राजीव गांधी का नाम, उज्जैन-जबलपुर में नए विश्वविद्यालय
May 16, 2026 | 01:41 PMNEET पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार निकला फर्जी डॉक्टर: काउंसलिंग के नाम पर छात्रों से की लाखों की ठगी
May 16, 2026 | 01:41 PM16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PMपिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO
May 16, 2026 | 01:16 PM7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
May 16, 2026 | 01:15 PMकेंद्र की प्याज खरीद नीति पर भड़के महाराष्ट्र के किसान: 1235 के दाम को बताया जख्मों पर नमक, आंदोलन की चेतावनी
May 16, 2026 | 01:15 PMदतिया में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 26 मई को दिल्ली HC में होनी है राजेंद्र भारती पर सुनवाई
May 16, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM











