-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Rural Congress New District President Criteria Rao Dan Singh
6 दावेदार और 1 कुर्सी! नागपुर ग्रामीण कांग्रेस की कमान किसे? राव दान सिंह ने वेणुगोपाल को भेजी रिपोर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Rural Congress: नागपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 3 कड़े नियम! राव दान सिंह ने बताया- आर्थिक रूप से सक्षम और पूर्णकालिक नेता को मिलेगी कमान। 6 नाम दिल्ली भेजे जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur District Congress President Selection: नागपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही भावी अध्यक्ष के लिए तीन प्रमुख मानदंड तय किए गए हैं। इसके अनुसार संबंधित व्यक्ति को संगठन के लिए पूर्णकालिक कार्य करना आवश्यक होगा, जिला स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाए रखना होगा और आर्थिक रूप से सक्षम होना भी जरूरी है।
संगठनात्मक कार्य और कार्यालयीन खर्च उठाने की क्षमता भी आवश्यक होगी। प्रेस परिषद में उक्त जानकारी नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक राव दान सिंह ने दी। जिला कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक सिंह शनिवार को नागपुर पहुंचे।
समिति को भेजे जाएंगे 6 नाम
उन्होंने बताया कि योग्यता के आधार पर 6 दावेदारों के नाम केंद्रीय समिति को भेजे जाएंगे। केंद्रीय समिति के पदाधिकारी के.सी. वेणुगोपाल और अन्य सदस्य इन नामों पर विचार करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष या विपक्ष के नेता से चर्चा कर जल्द ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
मतभेद चलेगा लेकिन मनभेद नहीं
उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। हरियाणा में संगठन कमजोर होने के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। गुटबाजी के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए।
यह भी पढ़ें – नागपुर कांग्रेस के वन-टू-वन संवाद में बवाल, आपस में भिड़े ठाकरे-जिचकार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से बढ़ा पारा
संगठनात्मक कामकाज के मामले में कांग्रेस कुछ हद तक कमजोर पड़ी है, यह स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि अब संगठन को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेस परिषद में सुनील केदार, राजेंद्र मुलक, अश्विन बैस, बाबा आष्टनकर, सुरेश भोयर, नाना कंभाले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि विमान में देरी के कारण वे लेट हो गए।
Nagpur rural congress new district president criteria rao dan singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














