- Hindi News »
- State »
- Mhada Canceled Exam After Arrest Of Three For Trying To Leak Question Paper
MHADA ने प्रश्न पत्र लीक करने की कोशिश में तीन की गिरफ्तारी के बाद रद्द की परीक्षा
- Written By: शुभम सोनडवले

पुणे/ठाणे. महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की रविवार को होने वाली भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने पुणे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह परीक्षा रविवार को होनी थी, जिसे अब राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। परीक्षा आयोजित नहीं करने के फैसले पर हो रहे हंगामे के बीच राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने रविवार को कहा कि अब से म्हाडा किसी भी निजी एजेंसी को शामिल किए बिना खुद ही परीक्षा आयोजित करेगा, क्योंकि विश्वास हनन के मामले बढ़ रहे हैं। ठाणे में शाम में संवाददाताओं से बताचीत में उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति को रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र के बारे में पता था।
मंत्री ने कहा, “प्रश्नपत्र के प्रिंट होने के बाद कंपनी के मालिक ने इसे अपने पास रखा जबकि स्पष्ट तौर पर ऐसा करने के खिलाफ निर्देश थे। उस पर विश्वास हनन के आरोप लगाए गए हैं।” इससे पहले दिन में पुणे साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि यह गुप्त जानकारी मिली थी कि इंजीनियर और सहायक विधि सलाहकार समेत विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कुछ लोग लीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुणे साइबर पुलिस ने प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए नियुक्त एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन लोगों को शनिवार रात विश्रांतवाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब तीनों को गिरफ्तार किया गया तो पुणे निवासी और सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करनेवाला कर्मी दो अन्य आरोपियों के साथ कार से प्रश्न पत्र की डिजिटल कॉपी को लेकर जा रहा था। दोनों आरोपी राज्य में विभिन्न लोगों के संपर्क में थे। ये दोनों आरोपी बुलढाणा जिले के निवासी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
मराठी अनिवार्यता पर मंत्रालय में बड़ी बैठक; संजय निरुपम ने ‘परीक्षा’ के प्रावधान को बताया अनुचित
तोता, हाईकोर्ट और किसान, 10 साल बाद मिली जीत, सरकार को देना होगा अनार के बागवान को मुआवजा
नींद में लगा पैर तो ले ली जान! सोलापुर के मीनाक्षी नगर में सनसनीखेज मर्डर; आरोपी गिरफ्तार
आव्हाड ने कहा कि निजी एजेंसियों द्वारा (सरकारी) परीक्षाएं आयोजित कराने में विश्वास हनन के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए म्हाडा ने खुद से ही परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों से लिए गए शुल्क लौटाए जाएंगे और आगामी परीक्षाओं के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।
वहीं, रविवार की परीक्षा रद्द करने के फैसले पर उन्होंने कहा कि म्हाडा को जानकारी मिली है कि प्रश्नपत्र लीक भी हो सकता है। वह परीक्षा रद्द करने के लिए उम्मीदवारों से माफी मांगते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार से अगले सप्ताह तक विभिन्न तारीखों पर परीक्षाएं होनी थी। (एजेंसी)
Mhada canceled exam after arrest of three for trying to leak question paper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mohini Ekadashi: आज मोहिनी एकादशी व्रत, जरूर पढ़ें ये चमत्कारी कथा, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट
Apr 27, 2026 | 01:39 PMमुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
Apr 27, 2026 | 01:19 PMगर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Apr 27, 2026 | 12:57 PMपहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
Apr 27, 2026 | 12:41 PMपेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म, अब सस्ती चलेगी SUV, Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन मचाएगा धूम
Apr 27, 2026 | 12:28 PMमराठी अनिवार्यता पर मंत्रालय में बड़ी बैठक; संजय निरुपम ने ‘परीक्षा’ के प्रावधान को बताया अनुचित
Apr 27, 2026 | 12:04 PMफुटपाथ पर दौड़ी स्कूटी-बाइक, रोकने पर लड़कियों को गालियां; वीडियो पर भड़के लोग
Apr 27, 2026 | 12:03 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM












