पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म, अब सस्ती चलेगी SUV, Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन मचाएगा धूम

Mahindra XUV 3XO CNG: पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है। ऐसे में अब Mahindra अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है।
Mahindra XUV 3XO's CNG Version Set to Create a Sensation.
Mahindra XUV 3XO (Source. Maindra)
Published on
Updated on

Mahindra XUV 3XO New Car: देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है। ऐसे में अब Mahindra अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम भारत में तेजी से बढ़ रही CNG की मांग को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को सस्ता और किफायती विकल्प मिल सके।

इंजन और पावर में क्या होगा खास?

मौजूदा Mahindra XUV 3XO में 1.2-लीटर MPFi टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 111 hp की पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन (128 hp, 230 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है। आने वाले CNG वर्जन में यही 111 hp वाला MPFi पेट्रोल इंजन CNG किट के साथ पेश किया जाएगा। यह सेटअप बाजार में पहले से मौजूद Tata Nexon iCNG जैसे मॉडल्स को सीधी टक्कर देगा।

कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत?

ऑटो इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra XUV 3XO CNG का लॉन्च 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकता है। फिलहाल इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.54 लाख रुपये से शुरू होकर 14.88 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, CNG वर्जन की संभावित कीमत 9 लाख से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह कीमत खासतौर पर मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है, जो कम खर्च में SUV का मजा लेना चाहते हैं।

फीचर्स में नहीं होगा कोई समझौता

Mahindra XUV 3XO अपने सेगमेंट में एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। CNG वर्जन में भी इन ज्यादातर फीचर्स को बरकरार रखा जाएगा। हालांकि, CNG टैंक के कारण कुछ छोटे बदलाव हो सकते हैं, लेकिन इसकी प्रीमियम फील पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

CNG से बढ़ेगी बचत, कम होगा खर्च

भारत में CNG गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि यह पेट्रोल-डीजल के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है। Mahindra का यह कदम कंपनी के ग्रीन पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प देगा।

SUV अब होगी और भी किफायती

Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन उन लोगों के लिए बड़ा मौका हो सकता है, जो कम खर्च में दमदार SUV खरीदना चाहते हैं। लॉन्च के बाद यह Tata Nexon CNG और Maruti Brezza जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com