- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Metro Rail Corporation Contractor Arrested For Gst Evasion Of Rs 9 Crore
9 करोड़ रुपये की GST चोरी: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का ठेकेदार गिरफ्तार
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
मुंबई. 9 करोड़ रूपये की जीएसटी चोरी करने के आरोप में मेसर्स प्रतिभा सीएसएल सुधीर कंस्ट्रक्शन के एक निदेशक को मुंबई क्षेत्र के सीजीएसटी विभाग ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को वाशी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि इस मामले में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे पांच साल तक की सजा हो सकती है।
2016 में मिला था कॉन्ट्रैक्ट
गौरतलब है कि महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 2016 में इस कंपनी को नागपुर में मेट्रो ट्रेन डिपो बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। उस वक्त कंपनी ने 8.05 करोड़ रुपये जीएसटी का भुगतान नहीं किया था। इसलिए यह राशि ठेका दिए जाने के दो साल बाद 2018 में वसूल की गई। वहीं फर्जी दस्तावेज जमा कर 95 लाख रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया गया।
Maharashtra Metro Rail Corporation contractor arrested for GST evasion of Rs 9 crores: CGST Navi Mumbai — ANI (@ANI) January 28, 2022
GST विभाग एक्टिव
पिछले कुछ दिनों से जीएसटी विभाग का मुंबई जोन टैक्स चोरी और जाली दस्तावेज जमा कर आईटीसी हासिल करने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसके तहत अब तक 415 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इसमें से 18.63 करोड़ रुपये बरामद कर लिए गए हैं और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डेटा और नेटवर्क विश्लेषण के कारण अभियान अब तक सफल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कोंकण में शिंदे को घेरने के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मास्टर प्लान’; जानें किसे मिलेगा विधान परिषद का टिकट?
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी
नागपुर में बड़ा शोध: सस्ते प्राकृतिक मीडिया से सूक्ष्मजीव संवर्धन, वैश्विक कंपनियों को चुनौती
5 महीने में 630 करोड़ रुपये की वसूली
पिछले पांच महीनों में कुल 5,500 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। इसमें से 630 करोड़ रुपये की वसूली की गई और 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चूका है। इस संबंध में हाल ही में सीजीएसटी मुंबई जोन और महाराष्ट्र राज्य जीएसटी प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्ययोजना तैयार करने का अहम फैसला लिया गया।
Maharashtra metro rail corporation contractor arrested for gst evasion of rs 9 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ishan Kishan ही बने रहें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी वकालत
Apr 22, 2026 | 03:09 PMयवतमाल में सरकारी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू; पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कामकाज पूरी तरह ठप
Apr 22, 2026 | 03:03 PMपाकिस्तान तो फेल रहा… ‘सही समय आने पर भारत निभाएगा भूमिका’, ईरान-US विवाद बोले राजनाथ सिंह
Apr 22, 2026 | 03:01 PMकोंकण में शिंदे को घेरने के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मास्टर प्लान’; जानें किसे मिलेगा विधान परिषद का टिकट?
Apr 22, 2026 | 02:59 PMअब नहीं ढूंढनी पड़ेगी चाबी, iPhone से खुलेगी Tata EV, एक फोन से होगे सारे काम
Apr 22, 2026 | 02:50 PMUP में मजदूरों के लिए किफायती आवास नीति… अब सिर्फ 1500 रुपये महीने में मिलेगा अपना घर
Apr 22, 2026 | 02:47 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: बायोगैस नीति को मंजूरी, सातारा में IT पार्क, शिक्षकों के वेतन पर लिया निर्णय
Apr 22, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM













