26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी

Nagpur Police Recruitment: नागपुर पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को। 595 पदों के लिए परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य।
Nagpur Police Recruitment Exam on April 26: Written Test for 595 Posts; Strict Entry Rules Issued.
नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा,(प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Constable Exam: नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती 2024-25 प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। कल 595 पदों के लिए हो रही इस भर्ती में शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, बायोमेट्रिक जांच के बाद पूरी तलाशी लेने के बाद ही अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया जाएगा। चार अलग अलग महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें रायसोनी कॉलेज मंगलवारी बाजार सदर, रामदेवबाबा इंजीनियरिंग कॉलेज काटोल रोड, तुलसीराम गायकवाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज मोहगांव, वर्धा रोड और एसएफएस कॉलेज सेमिनरी हिल्स - का समावेश है।

पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र नागपुर पुलिस की वेबसाइट और महाआईटी वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। लिखित परीक्षा और मैदानी जांच के दौरान जारी किए गए प्रवेशपत्र उम्मीदवार को प्रवेश मिलेगा।

26 को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सख्त दिशानिर्देश लागू

परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, टैब किताब या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचे, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र या परीक्षा से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे पुलिस आयुक्त कार्यालय, नागपुर शहर से संपर्क कर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com