- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanjay Bangar On Ishan Kishan Captaincy Srh Ipl 2026
Ishan Kishan ही बने रहें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी वकालत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ishan Kishan Captaincy: संजय बांगर ने ईशान किशन की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद को पैट कमिंस की वापसी के बाद भी उन्हें कप्तान बनाए रखना चाहिए।

ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanjay Banger on Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्रबंधन ने आईपीएल 2026 से पहले किशन को कप्तानी सौंपी थी। किशन ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है और उन्हें अब कमिंस की वापसी के बाद भी टीम का कप्तान बनाए रखने की बात चलने लगी है।
ईशान किशन ने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद की 7 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 4 मैच जीतकर टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। मंगलवार को हुए मैच में एसआरएच ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। मैच के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर संजय बांगड़ ने ईशान की कप्तानी की तारीफ की और कमिंस की वापसी के बाद भी एसआरएच का नेतृत्व उनके पास ही रहने देने की वकालत की।
संजय बांगर ने ईशान किशन की तारीफ की
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगर ने कहा, “एक लीडर के तौर पर ईशान किशन अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के मामले में तकनीकी रूप से बहुत अच्छे हैं। वह समझते हैं कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है। यह साफ दिखाता है कि वह गेम को कितनी अच्छी तरह नियंत्रित करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
दिल्ली के खिलाफ स्पिनर्स का बढ़िया इस्तेमाल किया
बांगड़ ने कहा, “किशन एक जगह स्थिर नहीं दिखते, जल्दबाजी में नहीं दिखते, फील्ड पर सही फैसले ले रहे हैं। किशन ने दिल्ली के खिलाफ अपने स्पिनर्स का शानदार इस्तेमाल किया। मेरा मानना है कि अगर पैट कमिंस वापस भी आते हैं, तो भी ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी जारी रखनी चाहिए। ज्यादातर मामलों में, एक भारतीय कप्तान होने से निरंतरता आती है।”
पैट कमिंस के आने के बाद भी ईशान करे हैदराबाद का नेतृत्व
उन्होंने कहा कि आप यह पक्का नहीं कह सकते कि पैट कमिंस आईपीएल 2026 के बाकी मैचों में कितना फिट रहेंगे। वह छोटी-मोटी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ईशान का नेतृत्व जारी रखना हैदराबाद के लिए सही होगा।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, अंकतालिका का बदला समीकरण; ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव
कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्लेबाजी में भी असरदार रहे हैं। 7 मैचों की 7 पारियों में वह 34 की औसत और 188.89 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 24 चौके निकले हैं। बतौर कप्तान और बल्लेबाज उनकी सफलता को देखते हुए ही बांगड़ ने उनकी कप्तानी बरकरार रखने की बात कही है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 से पहले ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था।
Sanjay bangar on ishan kishan captaincy srh ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
North Mumbai में स्मार्ट जन सुविधा केंद्रों की शुरुआत, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा लाभ
Jun 08, 2026 | 01:19 AMनासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
Jun 08, 2026 | 12:25 AMAaj Ka Rashifal 8 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 08, 2026 | 12:10 AMदिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
Jun 07, 2026 | 11:21 PMसुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
Jun 07, 2026 | 11:20 PMएक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
Jun 07, 2026 | 11:11 PMहिंदू-मुस्लिम एजेंडा नौकरी नही दे सकता…CJP के फाउंडर अभिजीत ने कहा- बेरोजगारी और शिक्षा है असली मुद्दे..
Jun 07, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














