- Hindi News »
- State »
- Jarange Counterattacks On Sit Investigation Says About Recording Of Leaders
नेताओं की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी, SIT जांच पर जरांगे का पलटवार
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
जालना/मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल मामले में एसआईटी जांच का आदेश देकर उन पर शिकंजा कसने की कोशिश की है, लेकिन अब मराठा नेता ने भी सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि मेरे पास कई नेताओं की रिकॉर्डिंग है। जिसे सही समय आने पर वायरल किया जाएगा। उनकी इस धमकी से साफ़ है कि वे भी महायुति सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। हालांकि हाल ही में शिंदे सरकार के कड़े रुख को देखते हुए जरांगे ने अपने आंदोलन को 3 मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने बेख़ौफ़ अंदाज़ में कहा कि महायुति सरकार की एसआईटी जांच के लिए वे तैयार हैं। जरांगे ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे किसी भी जांच से डरने वाले नहीं हैं।
फडणवीस पर एनकाउंटर करवाने की साजिश का आरोप
हाल ही में जरांगे ने यह कह कर सनसनी फैला दी थी कि डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस उनका एनकाउंटर करवाने की साजिश रच रहे हैं। मराठा नेता के इस बयान पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि जरांगे हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ विधानसभा परिसर में ऑफ द रिकॉर्ड बात करते हुए कहा था कि जरांगे लिमिट क्रॉस करेंगे तो उनका करेक्ट कार्यक्रम किया जाएगा। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। जरांगे की मुसीबत तब शुरू हुई, जब उनके सहयोगी अजय महाराज व संगीता वानखेड़े ने उन पर गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मराठा नेता आरक्षण की आड़ में नेताओं से गुप्त समझौते कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एमवीए शासन के दौरान झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया, एसआईटी रिपोर्ट से संकेत: फडणवीस
वाराणसी कफ सिरप कांड के किंगपिन शुभम जायसवाल पर SIT का शिकंजा… करोड़ो और प्रोपर्टी की होगी जांच
बोगस शालार्थ ID घोटाले में SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 फर्जी टीचर गिरफ्तार
शिक्षक भर्ती घोटाले में दिलीप धोटे की गिरफ्तारी, अब गड़चिरोली के अन्य संस्था निदेशक पुलिस की रडार पर
शेलार व कदम ने उठाया मुद्दा
महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र में बीजेपी विधायक आशीष शेलार और राम कदम ने जरांगे पाटिल द्वारा लगाए गए आरोप का मुद्दा उठाया था। शेलार ने कहा कि आखिर जरांगे के आंदोलन की फंडिंग कौन कर रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। जबकि राम कदम ने आरोप लगाया कि जरांगे पाटिल के भाषण को देख कर लगता है कि यह राकां अध्यक्ष शरद पवार द्वारा दी गई स्क्रिप्ट की तरह है। बीजेपी विधायकों ने इस पूरे मामले की जांच एसआईटी से कराए जाने की मांग की। जिस पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपनी सहमति दे दी है। हालांकि शरद पवार ने जरांगे पाटिल के साथ अपनी किसी तरह के संबंधों से साफ़ इनकार किया है।
Jarange counterattacks on sit investigation says about recording of leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Thinking Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थिंकिंग डे? जानें इसके पीछे की कहानी और महत्व
Feb 22, 2026 | 04:07 AMकम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
Feb 22, 2026 | 03:53 AMक्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMगाजियाबाद में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 12 लोगों में मारपीट, दो गिरफ्तार
Feb 21, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














