- Hindi News »
- State »
- Doctors Offensive Mass Leave From Tomorrow Problems Will Increase In Medical Colleges
डॉक्टर्स हुए आक्रामक, कल से सामूहिक अवकाश पर, मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी दिक्कतें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नागपुर: राज्यभर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालयों (Government Medical Colleges) व अस्पतालों के निवासी डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चेबंदी का मूड बना लिया है। विविध प्रलंबित मांगों को लेकर निवासी डॉक्टरों के संगठन सेंट्रल मार्ड ने 7 फरवरी की शाम 5 बजे से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार को भी अल्टीमेटम दे दिया गया है। सरकार द्वारा पिछले वर्षों से स्नातकोत्तर की सीटें तो बढ़ाई जा रही हैं लेकिन सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
यही वजह है कि निवासी डॉक्टरों को दिक्कतों के बीच काम करना पड़ रहा है। नागपुर की बात करें तो मेडिकल (Nagpur Medical) में 2 हॉस्टल बनाए जा रहे हैं लेकिन अब तक पूरा काम नहीं हो सका है। मेयो में निवासी डॉक्टरों के लिए पर्याप्त जगह ही नहीं है। निवासी डॉक्टरों की ड्यूटी 24 घंटे की होती है। इस हालत में कॉलेज परिसर से बाहर रहने वालों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सरकार को अल्टीमेटम
मेयो के सभी जूनियर निवासी डॉक्टर आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवा ही दी जाएगी, जबकि अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। सेंट्रल मार्ड के निर्देश के तहत ही सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। – डॉ. बालगंगाधर द्विवेदी, अध्यक्ष, मार्ड मेयो
सम्बंधित ख़बरें
No-Entry Rules: ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ ने बदली नागपुर की तस्वीर, भारी वाहनों से होने वाली मौतों में आई भारी गिरावट!
नागपुर के बगीचों का ‘कायाकल्प’! 204 उद्यानों में मिलेंगी लाइब्रेरी, योगा शेड और सेल्फी पॉइंट जैसी सुविधाएं
12 वीं की परीक्षा खत्म, फिर भी घर से ‘पेपर’ देने निकलता था यश! एम्प्रेस मॉल में मिली लाश, मौत से मचा हड़कंप
पुरुष भी बनें अष्टभुजाधारी…नवभारत पावरफुल वुमन अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस गिरीजा ओक ने कही बड़ी बात
हॉस्टल की समस्या गंभीर हो गई है। मेडिकल के कई निवासी डॉक्टरों को बाहर किराए से रहना पड़ता है। इस हालत में नाइट ड्यूटी के वक्त परेशानी होती है। खासतौर पर महिला डॉक्टरों को दिक्कतें आती हैं। हॉस्टल का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। – डॉ. शुभम महल्ले, अध्यक्ष, मार्ड मेडिकल
विद्या वेतन में देरी से नाराजगी
निवासी डॉक्टरों को हर माह 10 तारीख के भीतर विद्या वेतन मिलता है लेकिन पिछले कुछ महीनों से अनियमितता का दौर जारी है, मेडिकल और मेयो में पिछले 2 महीने से विद्या वेतन नहीं मिला है, गोंदिया मेडिकल कॉलेज में 3 महीने और चंद्रपुर में भी 2 महीने से विद्या वेतन नहीं मिला है। सुरक्षा की समस्या अब भी बरकरार है। महाराष्ट्र सुरक्षा रक्षकों की संख्या कम होने से निवासी डॉक्टरों को ‘भय’ के माहौल में काम करना पड़ता है। तमाम तरह की अव्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा।
Doctors offensive mass leave from tomorrow problems will increase in medical colleges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMBAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच
Mar 16, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM














