अपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए

Green Chilli: खाने में हरी मिर्च शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार रोज़ 1–2 हरी मिर्च खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते है।
Green Chilli Health Benefits
पोषक तत्वों से भरपूर 'हरी मिर्च'
Published on
Updated on

Green Chilli Health Benefits: भारतीय घरों में हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने में तीखेपन एवं स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हम में से अधिकतर लोग खाने के साथ हरी मिर्च खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खाने के साथ खाई जाने वाली सिर्फ दो हरी मिर्च आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं?

पोषक तत्वों से भरपूर 'हरी मिर्च'

आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार हरी मिर्च में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैप्साइसिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। यह तत्व शरीर में हल्की गर्मी पैदा करता है। आसान शब्दों में कहें तो जब हम हरी मिर्च खाते हैं, तो शरीर थोड़ी ज्यादा कैलोरी खर्च करता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म थोड़ा तेज हो जाता है।

हरी मिर्च खाने के क्या है फायदे?

  • मेटाबॉलिज्म तेज होता है

हरी मिर्च खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न करने में मदद मिलती है। कैलोरी बर्न होने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

  • दिल के लिए फायदेमंद

हरी मिर्च कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, यह ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी दिल और आर्टरीज की रक्षा करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

  • आर्थराइटिस से राहत

हरी मिर्च में कैप्सेसिन पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करता है। इससे आर्थराइटिस का दर्द और सूजन कम होती है।

  • पाचन के लिए फायदेमंद

हरी मिर्च पाचन को तेज बनाती है। इसे खाने से गैस्ट्रिक जूस तेजी से रिलीज होते हैं, जिससे खाना जल्दी पच जाता है और साथ ही, पोषक तत्व भी आसानी से अब्जॉर्ब होते हैं।

  • बंद नाक खोलती है

हरी मिर्च खाने से बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है। सर्दी-जुकाम या एलर्जी की वजह से बंद हुई नाक को खोलने में हरी मिर्च काफी मददगार है।

किन्हें नहीं खानी चाहिए हरी मिर्च?

यूं तो हरी मिर्च बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आपको नीचे दी गई कोई भी समस्या है, तो आपको इससे दूरी बनानी चाहिए या इसका सेवन बहुत कम कर देना चाहिए:

एसिड रिफ्लक्स (खट्टी डकारें आना) से जूझ रहे मरीज

पेट में अल्सर या सूजन (गैस्ट्राइटिस) की शिकायत वाले लोग

जिनका पाचन तंत्र बहुत नाजुक है या जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की समस्या है।

गंभीर बवासीर के मरीज

अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो आप बिना किसी डर के अपने खाने के साथ 1 या 2 छोटी हरी मिर्च आराम से खा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इसे खाने के बाद आपको पेट में किसी तरह की जलन या असहजता महसूस न हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com