- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Garden Playground Redevelopment Amrit Mahotsav 204 Parks
नागपुर के बगीचों का ‘कायाकल्प’! 204 उद्यानों में मिलेंगी लाइब्रेरी, योगा शेड और सेल्फी पॉइंट जैसी सुविधाएं
Nagpur Garden Development: नागपुर में 204 बगीचों और मैदानों का होगा कायाकल्प। महापौर नीता ठाकरे ने ₹12 करोड़ के खर्च और जीआईएस मैपिंग के दिए निर्देश। अमृत महोत्सव के तहत मिलेंगी सुविधाएं।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर मनपा बगीचा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Amrit Mahotsav: नागपुर में बगीचों और खेल मैदानों को लेकर भले ही महानगर पालिका और प्रन्यास के बीच कुछ अनबन जारी हो, लेकिन इसी बीच अब महापौर नीता ठाकरे ने बगीचों और खेल मैदानों का कायाकल्प करने के संकेत दिए।
गुरुवार को मनपा मुख्यालय में बगीचों और खेल मैदानों को लेकर महापौर ने मनपा और प्रन्यास के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में मनपा के अपने और प्रन्यास से हस्तांतरित मैदानों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मैदानों की होगी जीआईएस मैपिंग
महापौर ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनपा और एनआईटी के अधिकारी संयुक्त रूप से मैदानों का दौरा करें और उनकी वर्तमान स्थिति, आरक्षण, क्षेत्रफल और स्थान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करें। इसके साथ ही पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए सभी मैदानों की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश भी दिए गए। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने सुझाव दिया कि मैदानों के स्तर में सुधार के लिए एक समिति गठित की जाए और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली एजेंसी का चयन किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
PM से बड़ी नहीं हैं मेयर, मुंबई में VIP कल्चर पर ब्रेक, विवाद के बाद रितु तावड़े की गाड़ी से हटी लाल-नीली बत्ती
संतरा नगरी से दुग्ध राजधानी तक की सीधी उड़ान! आनंद, गोधरा और दाहोद को जोड़ने वाले नए रेल रूट का मास्टरप्लान
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का गोंदिया राइस एक्सपोर्ट पर असर, पूर्वी विदर्भ का चावल निर्यात हुआ ठप
बंदूक साफ करते समय हादसा, धुले में गन हाउस से चली गोली; एक महिला घायल
204 उद्यानों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
मनपा के अमृत महोत्सवी वर्ष के अवसर पर शहर के 204 उद्यानों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन उद्यानों में वॉकिंग ट्रैक, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा दीवार, लॉन लेवलिंग, प्रसाधन गृह, सेल्फी पॉइंट, योगा शेड, विरंगुला केंद्र और लाइब्रेरी जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए तत्काल प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए गए। सत्ता पक्ष के नेता बाल्या बोरकर ने सुझाव दिया कि सभी मैदानों पर मनपा के स्वामित्व को दर्शाने वाले बोर्ड लगाए जाएं।
यह भी पढ़ें – दुबे क्या आपका दामाद लगता है? बंद मंदिर में VIP दर्शन पर भड़की NCP-SP, फडणवीस सरकार को जमकर लताड़ा
रखरखाव और अवैध निर्माण पर सख्ती
महापौर ने पार्कों में लगी ‘ग्रीन जिम’ के रखरखाव को लेकर भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वहां रखरखाव करने वाले ठेकेदारों के नाम और मोबाइल नंबर वाले बोर्ड लगाए जाएं ताकि जनता उनसे संपर्क कर सके।
इसके अलावा उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई स्वयंसेवी संस्थाएं बिना अनुमति के उद्यानों में घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री लगाती हैं, जिससे मनपा की छवि खराब होती है। महापौर ने निर्देश दिए कि ऐसी संस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जाए और बिना अनुमति के किसी भी सामग्री को लगाने की अनुमति न दी जाए।
Nagpur garden playground redevelopment amrit mahotsav 204 parks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ती बाइक खरीदने का सही समय? बिक्री में आया बड़ा उछाल, इन 5 कंपनियों की बाइक पर टूट पड़े ग्राहक
Mar 16, 2026 | 02:24 PMPM से बड़ी नहीं हैं मेयर, मुंबई में VIP कल्चर पर ब्रेक, विवाद के बाद रितु तावड़े की गाड़ी से हटी लाल-नीली बत्ती
Mar 16, 2026 | 02:14 PMसोम प्रदोष व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, सारे बिगड़े काम बना देंगे भोले बाबा
Mar 16, 2026 | 02:14 PMसंतरा नगरी से दुग्ध राजधानी तक की सीधी उड़ान! आनंद, गोधरा और दाहोद को जोड़ने वाले नए रेल रूट का मास्टरप्लान
Mar 16, 2026 | 02:13 PMसंसद में ‘दीदी’ के सिपहसालारों पर संग्राम: मुख्य सचिव को हटाने पर भड़की टीएमसी, राज्यसभा से किया वॉकआउट
Mar 16, 2026 | 02:09 PMसलमान खान का बड़ा कदम, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम; जो देता है खास मैसेज
Mar 16, 2026 | 02:08 PMखाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का गोंदिया राइस एक्सपोर्ट पर असर, पूर्वी विदर्भ का चावल निर्यात हुआ ठप
Mar 16, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM
कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PM
5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PM
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM











