12 वीं की परीक्षा खत्म, फिर भी घर से 'पेपर' देने निकलता था यश! एम्प्रेस मॉल में मिली लाश, मौत से मचा हड़कंप

Nagpur Empress Mall Suicide: नागपुर के एम्प्रेस मॉल में 12वीं के छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी। जवाहरनगर निवासी यश झाड़े शनिवार से था लापता। पुलिस को पास से मिला चूहे मारने का जहर।
A 12th-grade student, Yash Jhade from Nagpur, committed suicide by jumping from the 4th floor of Empress Mall. He was missing since Saturday. Police registered an ADR.
नागपुर में छात्र ने की आत्महत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Student Suicide Nagpur: नागपुर में गांधीसागर तालाब के समीप एम्प्रेस मॉल परिसर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या की। चौथे माले से उसने नीचे छलांग लगाई। गार्ड ने उसे जख्मी अवस्था में देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि वह शनिवार को ही अपने घर से निकला था और लापता था।

मृतक जवाहरनगर, मानेवाड़ा निवासी यश सुनील झाड़े (18) बताया गया। यश के पिता सुनील अकाउंटिंग का काम करते हैं। उसका बड़ा भाई भी इस काम में मदद करता है। यश 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 11 मार्च को ही उसकी परीक्षा खत्म हो गई थी। इसके बाद भी यश पेपर शुरू है कहकर रोज घर से निकल रहा था।

लापता होने की शिकायत कराई थी दर्ज

शनिवार की सुबह भी वह घर से निकला और नियमित समय पर वापस आ गया। दोपहर 2 बजे के दौरान वह खेलने जा रहा हूं कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। फोन नंबर पर कॉल करने पर संपर्क नहीं हो पाया। परेशान परिजनों ने हुड़केश्वर थाने में उसके लापता होने की शिकायत की।

पुलिस को दी जानकारी

रविवार की सुबह 9 बजे के दौरान मॉल के दूसरे माले पर सिक्योरिटी गार्ड को यश जख्मी अवस्था में दिखाई दिया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक यश की मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची। यश के पास पानी को बोतल और चूहे मारने का जहर भी मिला।

संभावना है कि पहले उसने जहर का सेवन करने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। शनिवार रात ही वह मॉल परिसर में दाखिल हो गया था। चौथे माले से उसने नीचे छलांग लगाई और दूसरे माले पर जा गिरा। वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com